मजबूत वैश्विक संकेतों से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत वैश्विक संकेतों से एल्युमीनियम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 06:43 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 06:43 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) बेस धातुओं की कारोबारी धारणा में आये सुधार के कारण विदेशी बाजारों में सुधार आने के बीच वायदा कारोबार में सोमवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.15 रुपये की तेजी के साथ 387.10 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 1.15 रुपये यानी 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 387.10 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 1,712 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, जून माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 70 पैसे यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 384.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,140 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि मजबूत वैश्विक रुझानों और औद्योगिक धातुओं में जोखिम लेने की बढ़ी हुई क्षमता ने एल्युमीनियम की कीमतों को सहारा दिया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश