नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) वैश्विक बाजारों से मजबूती का संकेत लेते हुए वायदा कारोबार में मंगलवार को एल्युमीनियम की कीमत में करीब एक प्रतिशत की तेजी आई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह की डिलिवरी के लिए एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 2.45 रुपये यानी 0.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 331.80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,354 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के अनुरूप यहां तेजी देखने को मिली।
लंदन मेटल एक्सचेंज में एल्युमीनियम वायदा मामूली बढ़त के साथ 3,105.75 डॉलर प्रति टन पर कारोबार कर रहा था।
भाषा राजेश राजेश
राजेश