Amazon Great Indian Festival 2026 Sale: इस तारीख को खुलेगा ऑफर्स का पिटारा! स्मार्टफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स पर मिलेंगे तगड़े फायदे, जानें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?

Ads

Amazon Great Indian Festival 2026 Sale: अमेजन ने फेस्टिव सीजन से पहले अपनी बड़ी सेल की तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी। सेल में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन और अन्य प्रोडक्ट्स पर ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स, छूट और कई खास फायदे मिल सकते हैं।

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 04:19 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 04:24 PM IST

(Amazon Great Indian Festival 2026 Sale/ Image Credit: Instagram)

HIGHLIGHTS
  • 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल
  • SBI कार्ड पर 10% तक छूट
  • Prime मेंबर्स को अतिरिक्त बचत

Amazon Great Indian Festival 2026 Sale: अमेजन ने फेस्टिव सीजन से पहले अपनी साल की बड़ी सेल की घोषणा कर दी है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Amazon Great Indian Festival 2026 सेल की शुरुआत 8 अक्टूबर 2026 से होगी। इस दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर ऑफर्स और डिस्काउंट देखने को मिलेंगे। लेकिन कंपनी ने अभी हर प्रोडक्ट पर मिलने वाली छूट की पूरी जानकारी साझा नहीं की की है।

बैंक कार्ड और Prime मेंबर्स को फायदा

Amazon Great Indian Festival 2026 Sale में ग्राहकों को बैंक ऑफर, एक्सचेंज बेनिफिट और नो-कॉस्ट EMI जैसे कई विकल्प मिलेंगे। योग्य SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड से किए गए क्वालिफाइंग ट्रांजैक्शन पर 10% की छूट मिल सकती है। यही फायदा योग्य क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू हो सकता है। इसके अलावा Prime मेंबर्स को कुछ चुनिंदा डील्स पर 10% तक की अतिरिक्त बचत का लाभ मिलने की बात कही गई है।

कई तरह की डील्स होंगी उपलब्ध

Amazon ने सेल के दौरान (Amazon Great Indian Festival 2026 Sale) अलग-अलग तरह की डील कैटेगरी भी पेश करने की जानकारी दी है। इनमें 8 PM Deals, Blockbuster Deals, Top 100 Deals और Mega Deals शामिल हैं। इसके अलावा Blockbuster Deals with Exchange के जरिए ग्राहक चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के साथ पुराना डिवाइस एक्सचेंज कर सकते हैं। Buy More Save More, Exchange Mela और Amazon Combos जैसे ऑफर भी सेल का हिस्सा होगा।

नो-कॉस्ट EMI और अपग्रेड ऑफर

सेल में Amazon Coupons, Freebie Central और Customers’ Most Loved जैसी कैटेगरी के तहत भी कई प्रोडक्ट्स पर ऑफर मिल सकते हैं। कंपनी कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज विकल्प भी देगी। इसके अलावा अपग्रेड ऑफर के तहत नो-कॉस्ट EMI की शुरुआत 99 रुपये प्रति दिन से होने की बात कही गई है। लेकिन इन ऑफर्स में शामिल प्रोडक्ट्स और नियम-शर्तों की पूरी जानकारी सेल (Amazon Great Indian Festival 2026 Sale) शुरू होने के करीब सामने आएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Amazon Great Indian Festival 2026 कब शुरू होगी?

Amazon की फेस्टिव सेल 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

सेल में किन प्रोडक्ट्स पर ऑफर मिलेंगे?

स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और कई अन्य कैटेगरी पर ऑफर मिलेंगे।

SBI कार्ड से कितना डिस्काउंट मिलेगा?

योग्य SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 10% तक की छूट मिल सकती है।

क्या Prime मेंबर्स को अतिरिक्त फायदा मिलेगा?

हां, चुनिंदा डील्स पर Prime मेंबर्स को 10% तक अतिरिक्त बचत मिल सकती है।