Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition Launch: सिर्फ 5000 लोगों के लिए आया Harry Potter वाला ये फोन! आखिर क्यों इसे पाने के लिए मची होड़, जानें क्यों है इतना खास?
Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition Launch: भारत में Realme ने 62,999 रुपये की कीमत वाला realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition लॉन्च किया है। इस फोन में Hogwarts थीम वाला डिजाइन, कस्टम यूजर इंटरफेस और लिमिटेड एडिशन कलेक्टर बॉक्स दिया गया है। खास तौर पर यह Harry Potter फैंस के लिए पेश किया गया है।
(Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition Launch/ Image Credit: Instagram)
- ₹62,999 की कीमत
- Harry Potter और Hogwarts थीम
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज
नई दिल्ली: Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition Launch: स्मार्टफोन कंपनी रियलमी ने भारत में Realme 16 Pro 5G का खास Harry Potter Edition लॉन्च (Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition Launch) कर दिया है। कंपनी ने इस स्पेशल फोन को Warner Bros. Discovery Global Consumer Products के साथ मिलकर तैयार किया है। इसकी कीमत 62,999 रुपये रखी गई है। यह फोन 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ Magic Brown कलर में उपलब्ध होगा। इसे Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।
डिजाइन में दिखेगा Hogwarts का जादू
इस फोन का डिजाइन खास तौर पर Harry Potter फैंस को ध्यान में रखकर तैयार (Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition Launch) किया गया है। इसके पीछे ब्राउन लेदर जैसा फिनिश दिया गया है, जिस पर Wizard’s Chess से प्रेरित Argyle पैटर्न नजर आता है। बीच में Hogwarts Crest लगाया गया है और Harry Potter की ब्रांडिंग भी दिखाई देती है। कैमरा मॉड्यूल को Harry Potter के उल्लू Hedwig से प्रेरित बनाया गया है। इसके अलावा मिड-फ्रेम पर ‘Welcome to Hogwarts’ की लेजर एंग्रेविंग भी मिलती है।
सॉफ्टवेयर में भी Harry Potter का टच
फोन के डिजाइन के साथ इसके सॉफ्टवेयर को भी खास रूप दिया गया है। इसमें Hogwarts थीम वाले वॉलपेपर, कस्टम 3D आइकन और कई बदले हुए UI एलिमेंट्स मिलते हैं। Theme Store का आइकन Sorting Hat से प्रेरित है, जबकि Calculator ऐप में Platform 9¾ का रेफरेंस देखने को मिलता है। लॉक स्क्रीन समेत कई हिस्सों में भी Harry Potter की झलक मिलती है।
5,000 यूनिट का कलेक्टर पैकेज
इस एडिशन के साथ मिलने वाला कलेक्टर बॉक्स भी काफी (Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition Launch) खास है। Realme ने इसे Hogwarts के ट्रंक की थीम पर तैयार किया है और यह पैकेज केवल 5,000 यूनिट तक सीमित है। बॉक्स में Hogwarts acceptance letter, ट्रेन टिकट, Hogwarts Crest वाले बुकमार्क, कैरेक्टर पोस्टकार्ड, खास फोन केस और Hogwarts लोगो वाला फोन पिन जैसे कलेक्टिबल्स दिए गए हैं।
दमदार हार्डवेयर और बड़ी बैटरी
हार्डवेयर के मामले में फोन में 6.78 इंच का 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7300 Max 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें OIS के साथ 200MP का मुख्य कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 7,000mAh की बैटरी और 80W का फास्ट चार्जिंग भी दिया गया है। लेकिन स्पेशल एडिशन में मुख्य हार्डवेयर काफी हद तक स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। इसकी खासियत मुख्य रूप से Harry Potter डिजाइन, कस्टम UI और लिमिटेड कलेक्टर पैकेज है।
इन्हें भी पढ़ें:
- BSNL Rs 1 Recharge Plan: सिर्फ 1 रुपये खर्च करके SIM और 24GB डेटा! BSNL के इस धांसू ऑफर में अनलिमिटेड कॉलिंग भी, जानिए कौन ले सकता है इसका फायदा
- Shyam Bihari jaiswal-Deepak Baij Live Debate: विजय-भूपेश के बाद अब दीपक बैज और श्याम बिहारी जायसवाल के बीच होगी खुली बहस? स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- आपकी चुनौती स्वीकार है
- CM Sai Met Biswabhusan Harichandan: सीएम साय ने की छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की मुलाकात, जनकल्याणकारी कार्यों पर हुई चर्चा

Facebook


