अमेजन इंडिया 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का करेगी निवेश

अमेजन इंडिया 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का करेगी निवेश

अमेजन इंडिया 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का करेगी निवेश
Modified Date: April 23, 2026 / 01:16 pm IST
Published Date: April 23, 2026 1:16 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) अमेजन इंडिया कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं वित्तीय कल्याण उपायों को मजबूत करने और देशभर में अपने संचालन नेटवर्क को बढ़ाने के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की योजना है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि यह नया निवेश कंपनी की 2030 तक भारत में 35 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक निवेश करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। इसमें कारोबार विस्तार, कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित डिजिटलीकरण, निर्यात वृद्धि और रोजगार सृजन जैसे उपाय शामिल हैं।

अमेजन इंडिया एवं ऑस्ट्रेलिया के संचालन उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा, ‘‘ 2013 में ‘अमेजनडॉटइन’ की शुरुआत के बाद से हमने भारत के सबसे सुरक्षित, तेज और विश्वसनीय संचालन नेटवर्क में से एक का निर्माण किया है, जो देश के हर सेवा योग्य पते कोड तक ग्राहकों को सेवाएं मुहैया कराता है। इस नेटवर्क के केंद्र में हमारे लोग हैं…और हम कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं वित्तीय कल्याण को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

सिंह ने कहा कि 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का यह निवेश कंपनी के प्रयासों को और मजबूत करेगा। साथ ही संचालन नेटवर्क के विस्तार और प्रौद्योगिक क्षमताओं को आगे बढ़ाने की गति को बनाए रखेगा ताकि ग्राहकों को तेज, सुरक्षित एवं अधिक विश्वसनीय आपूर्ति मिल सके।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में