अमेरिका और यूरोप में अपनी फटाफट सामान पहुंचाने की सेवा शुरू करने की तैयारी में अमेजन
अमेरिका और यूरोप में अपनी फटाफट सामान पहुंचाने की सेवा शुरू करने की तैयारी में अमेजन
नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में सफलता के बाद अपनी फटाफट सामान की आपूर्ति करने वाली सेवा (क्विक कॉमर्स) ‘अमेजन नाउ’ का विस्तार अमेरिका और यूरोप में करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक दस्तावेज से यह जानकारी प्राप्त हुई है।
कंपनी ने पिछले साल भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अमेजन नाउ की शुरुआत की थी।
दस्तावेज में बताया गया, ‘‘हम ‘अमेजन नाउ’ पर काम कर रहे हैं, जिसमें 20 मिनट के भीतर हज़ारों सामग्रियों की बेहद तेज गति से डिलिवरी होती है। ग्राहक इस सर्विस को पसंद करते हैं। भारत में, जहां हमारे 360 से ज़्यादा सूक्ष्म-आपूर्ति केन्द्र हैं (और तेज़ी से बढ़ रहे हैं), अमेजन नाउ के ऑर्डर हर महीने 25 प्रतिशत बढ़ रहे हैं। हम अमेरिका और यूरोप में भी अमेजन नाउ के विस्तार की तैयारी कर रहे हैं।’’
ग्रांट थॉर्नटन की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 70 प्रतिशत से ज़्यादा ग्राहक बिना किसी छूट के भी क्विक कॉमर्स मंच का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। बाजार अनुसंधान फर्म रेडसीर की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में क्विक कॉमर्स का सकल बिक्री मूल्य अभी के चार अरब डॉलर से बढ़कर 25 अरब अरब डॉलर से ज़्यादा हो जाएगा।
रेडसीर के अनुसार, यह दूसरे ई-कॉमर्स के माध्यमों की तुलना में करीब 11 गुना तेज़ी से बढ़ रहा है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


