अमेजन ने त्योहारी सीजन से पहले वाराणसी में फुलफिलमेंट सेंटर शुरू किया

अमेजन ने त्योहारी सीजन से पहले वाराणसी में फुलफिलमेंट सेंटर शुरू किया

अमेजन ने त्योहारी सीजन से पहले वाराणसी में फुलफिलमेंट सेंटर शुरू किया
Modified Date: September 23, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: September 23, 2026 2:38 pm IST

लखनऊ, 23 सितंबर (भाषा) अमेजन ने त्योहारी सीजन से पहले वाराणसी में अपना पहला फुलफिलमेंट सेंटर और सॉर्ट सेंटर शुरू किया है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।

अमेजन के मुताबिक, नए फुलफिलमेंट सेंटर की क्षमता एक लाख घन फुट की है, जबकि सॉर्ट सेंटर 13,000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है। इन सुविधाओं से वाराणसी और इसके आसपास के क्षेत्रों में ग्राहकों तक सामान पहुंचाने की गति तेज होगी और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय रोजगार पैदा होंगे।

अमेजन ने कहा कि वाराणसी का विस्तार, कंपनी के देशव्यापी नेटवर्क विस्तार का हिस्सा है जिसमें 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, छह सॉर्ट सेंटर और 150 आखिरी छोर तक डिलिवरी स्टेशन शामिल हैं।

भाषा राजेंद्र मनीषा अजय

अजय


लेखक के बारे में