नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) अदाणी समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट के प्रबंध निदेशक अजय कपूर ने सेवानिवृत्ति की आयु पूरी होने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया।
अंबुजा सीमेंट द्वारा शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, अजय कपूर ने 31 जनवरी, 2026 को कारोबारी घंटे के समाप्त होने के बाद प्रबंध निदेशक के रूप में इस्तीफा दे दिया।
कपूर 1993 में अंबुजा सीमेंट में शामिल हुए और उन्होंने विभिन्न रणनीतिक भूमिकाओं में 25 साल से अधिक समय बिताया है।
मार्च, 2025 में अंबुजा सीमेंट ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय कपूर को प्रबंध निदेशक के रूप में पुनः नियुक्त किया था।
भाषा
योगेश अजय
अजय