Piyush Goyal Statement India US Trade Deal/Image Source: ANI
नई दिल्ली: Piyush Goyal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत का निर्यात तेजी से बढ़ेगा और देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़े अवसर मिलेंगे।
India US Trade Deal: पीयूष गोयल ने बताया कि इस ट्रेड डील से इंजीनियरिंग सेक्टर में पार्ट्स बनाने वाले उद्योग, टेक्सटाइल, मरीन गुड्स, ज्वेलरी सेक्टर समेत सभी मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और भारत की वैश्विक व्यापार में हिस्सेदारी मजबूत होगी। विपक्ष द्वारा इस डील के विरोध पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं की सोच नकारात्मक है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्य समझे इस ऐतिहासिक समझौते का विरोध किया जा रहा है, जिसके लिए विपक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “…यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि राहुल गांधी जैसे नकारात्मक सोच वाले नेता आज देश को गुमराह करने या भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं राहुल गांधी की निंदा करता हूं। वह लोगों को गुमराह करना चाहते हैं, उनको देश… pic.twitter.com/eFutqM1Mvn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2026
Piyush Goyal: पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने दोस्ताना और करीबी संबंधों का लाभ उठाते हुए भारत के हित में यह ट्रेड डील फाइनल की है। उन्होंने दावा किया कि यह डील भारत को अपने सभी पड़ोसी देशों और प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कहीं बेहतर शर्तों पर मिली है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की जीत है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और 140 करोड़ नागरिकों के लिए नए अवसर खुलेंगे। गांवों में रहने वाले गरीब, किसान, मछुआरे, युवा और महिलाएं सभी को इस ट्रेड डील का लाभ मिलेगा।
पीयूष गोयल ने कहा कि वह देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं और इस ऐतिहासिक ट्रेड डील के लिए सभी को बधाई देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह समझौता भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।
#WATCH दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट पर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “… मैं मानता हूं कि इस डील से हमारे MSMEs, हमारा इंजीनियरिंग सेक्टर, हमारे इंजीनियरिंग सेक्टर के सभी प्लेयर्स चाहे वे ऑटो कंपोनेंट्स बनाते हों, इलेक्ट्रिकल पार्ट्स बनाते हों, या… pic.twitter.com/J4CkGwWn9C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2026