मैनकाइंड फार्मा का तीसरी तिमाही का मुनाफा 9.5 प्रतिशत बढ़कर 414 करोड़ रुपये हुआ

Ads

मैनकाइंड फार्मा का तीसरी तिमाही का मुनाफा 9.5 प्रतिशत बढ़कर 414 करोड़ रुपये हुआ

  •  
  • Publish Date - February 3, 2026 / 07:47 PM IST,
    Updated On - February 3, 2026 / 07:47 PM IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) मैनकाइंड फार्मा का दिसंबर तिमाही में घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन के दम पर एकीकृत शुद्ध मुनाफा 9.5 प्रतिशत बढ़कर 414 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में 378 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

मैनकाइंड फार्मा ने एक बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के दौरान परिचालन से उसका राजस्व बढ़कर 3,567 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 3,199 करोड़ रुपये था।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का घरेलू बाजार में राजस्व 3,046 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के 2,742 करोड़ रुपये से 11 प्रतिशत अधिक है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय