CG Dhan Kharidi Date Extended | Photo Credit: IBC24
रायपुर: छत्तीसगढ़ में धान बेचने वाले किसानों के लिए राहत की खबर निकलकर सामने आई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदी की तारीख (CG Dhan Kharidi Date Extended) को बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धान खरीदी की तारीख दो दिनों तक और बढ़ाने का फैसला लिया है। यानी अब किसान 5 फरवरी तक अपनी धान बेच सकेंगे।
CG Dhan Kharidi Date मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों का धान किसी कारणवश तय समय सीमा में नहीं खरीदा जा सका था, उन्हें ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस विशेष अवधि में केवल उन्हीं किसानों से धान की खरीदी की जाएगी, जो पहले वंचित रह गए थे।
आपको बता दें कि बीते करीब दो महीनों से प्रदेशभर में धान खरीदी का काम चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी उपज सरकारी केंद्रों में बेची। धान खरीदी के दौरान किसानों की भीड़ केंद्रों पर देखने को मिली और कई जगहों पर आखिरी दिन 31 जनवरी तक टोकन के आधार पर खरीदी होती रही। लेकिन इसके बाद भी कई ऐसे किसान है जो वंचित रह गए थे, उन्हीं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।