पलनाडु, 20 जून (भाषा) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को पलनाडु जिले के लिगमगन्टला में प्रधानमंत्री किसान अन्नदाता सुखीभव कल्याण योजना के तहत राज्यभर के किसानों को 3,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का वितरण किया।
अन्नदाता सुखीभव योजना तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का चुनावी वादा है, जिसके तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 20,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 के खरीफ मौसम के लिए 46.85 लाख किसानों के खातों में यह राशि जारी की। पहली किस्त के तहत प्रति किसान 7,000 रुपये की दर से कुल 3,125 करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा किए गए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तेल पाम मिशन, अपशिष्ट से ऊर्जा संयंत्र, तिलहन एवं अन्य कृषि-संबंधी प्रदर्शनों का अवलोकन भी किया।
भाषा योगेश रमण
रमण