Teacher Bharti Latest News. Image Source- IBC24 Archive
नई दिल्ली। Teacher Bharti Latest News: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय, फॉरेंसिक साइंस लैब, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) समेत विभिन्न विभागों में कुल 1979 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 जुलाई 2026 तक dsssb.delhi.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के तहत शिक्षण वर्ग में टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) के 675 पद, स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) के 450 पद, टीजीटी स्पेशल एजुकेशन के 163 पद तथा डोमेस्टिक साइंस टीचर के 129 पद शामिल हैं। वहीं वैज्ञानिक एवं आईटी श्रेणी में जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के 279 पद, आईटी असिस्टेंट ग्रेड-ए के 125 पद और डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट के 21 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा तकनीकी श्रेणी में सब-स्टेशन अप्रेंटिस के 37 पद, फिटर ग्रेड-2 के 36 पद तथा लिफ्ट ऑपरेटर के 13 पद भी शामिल हैं।
Teacher Bharti Latest News: टीजीटी (कंप्यूटर साइंस) पद के लिए कंप्यूटर साइंस में बीसीए, बीएससी, बीटेक अथवा ग्रेजुएट डिग्री के साथ ‘ए’ लेवल सर्टिफिकेट रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री अनिवार्य है। अन्य पदों की शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध है।
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। कुछ पदों के लिए पदानुसार स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी डीएसएसएसबी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।