वैष्णव करेंगे मेगा कोचिंग टर्मिनल का उद्घाटन

Ads

वैष्णव करेंगे मेगा कोचिंग टर्मिनल का उद्घाटन

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 05:51 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 05:51 PM IST

जयपुर, 20 जून (भाषा) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव यहां खातीपुरा में बने मेगा कोचिंग टर्मिनल का रविवार को उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे जयपुर-दरभंगा अमृत भारत रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

रेलवे के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। इसके अनुसार खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम मे केंद्रीय मंत्री वैष्णव रेलवे की रखरखाव सुविधाओं को अत्याधुनिक और उत्कृष्ट बनाने के लिए मेगा कोचिंग टर्मिनल की शुरुआत करेंगे।

इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे खंड में 41 छोटे एवं मध्यम स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म उन्नयन एवं विस्तार तथा 16 स्टेशनों पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली का भी लोकार्पण करेंगे।

इसके अनुसार रखरखाव सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए खातीपुरा स्टेशन पर 205 करोड़ रूपये की लागत से मेगा कोचिंग टर्मिनल बनाया गया है। इस टर्मिनल के निर्माण से वंदे भारत, डेमू, एलएचबी रेक और अन्य सभी प्रकार की ट्रेनों के रेक का अनुरक्षण काम एक ही स्थान पर किया जा सकेगा।

एक अन्य कार्यक्रम में वे बीकानेर में बीकानेर (लालगढ़) – अमदावाद (साबरमती) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर केन्द्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहेंगे।

भाषा पृथ्वी रवि कांत रमण

रमण