एंथ्रोपिक के ‘क्लाउड एआई’ की सेवाएं 24 घंटे में दूसरी बार ठप, उपयोगकर्ताओं को हुई परेशानी

Ads

एंथ्रोपिक के 'क्लाउड एआई' की सेवाएं 24 घंटे में दूसरी बार ठप, उपयोगकर्ताओं को हुई परेशानी

  •  
  • Publish Date - March 3, 2026 / 07:07 PM IST,
    Updated On - March 3, 2026 / 07:07 PM IST

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) एंथ्रोपिक के लोकप्रिय ‘क्लाउड एआई’ की सेवाएं मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में ठप हो गईं। 24 घंटे के भीतर यह इस तरह का दूसरा व्यवधान था, हालांकि यह चैटबॉट जल्द ही फिर से सामान्य हो गया।

सेवाओं की निगरानी करने वाले मंच ‘डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के अनुसार, जब शिकायतों की संख्या अपने उच्चतम स्तर पर थी, तब सबसे ज्यादा समस्याएं ‘क्लौड चैट’ में देखी गईं। इसके बाद वेबसाइट और ‘क्लाउड कोड’ के इस्तेमाल में भी लोगों को परेशानी हुई।

डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, भारत में दोपहर से ठीक पहले 350 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने क्लाउड एआई की सेवा ठप होने की रिपोर्ट की, लेकिन यह व्यवधान जल्द ही कम हो गया।

एंथ्रोपिक ने सोमवार को भी सेवाओं में बाधा की सूचना दी थी, जब विभिन्न क्षेत्रों के हजारों उपयोगकर्ताओं ने ‘गड़बड़ी’ की शिकायत की थी। सोमवार के सेवा ठप होने से 1,000 से अधिक उपयोगकर्ता प्रभावित हुए थे।

भाषा सुमित रमण

रमण