Reported By: Amit Khare
,Panna Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo
Panna Road Accident News: पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के थाना बृजपुर अंतर्गत ग्राम धनौजा के पास स्थित ठाकुर बाबा मोड़ पर आज 3 मार्च मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। (Panna Road Accident News) तेज रफ्तार के कारण एक अनियंत्रित बाइक फिसलकर करीब 100 फीट दूर जा गिरी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, हीरो एक्सट्रीम बाइक (क्रमांक MP 35 ZE 6712) बृजपुर से पहाड़ी खेड़ा की ओर जा रही थी। (Panna Road Accident News) बाइक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि, ठाकुर बाबा मोड़ पर चालक संतुलन खो बैठा। रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक सड़क से करीब 100 फीट दूर जा गिरी।
Panna Road Accident News: हादसे में जान गंवाने वालों में एक युवक की पहचान कृष्ण कुमार गोंड़ (25 वर्ष) के रूप में हुई है। (Panna Road Accident News) वहीं दूसरे युवक की शिनाख्त में पुलिस जुटी है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दूसरे मृतक और घटना के अन्य पहलुओं की जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-