पीएसयू सामान्य बीमा कंपनियों,नाबार्ड, आरबीआई के कर्मियों, पेंशनधारकों के वेतन-पेंशन संशोधन को मंजूरी
पीएसयू सामान्य बीमा कंपनियों,नाबार्ड, आरबीआई के कर्मियों, पेंशनधारकों के वेतन-पेंशन संशोधन को मंजूरी
नयी दिल्ली, 23 जनवरी (भाषा) केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनियों और राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के कर्मचारियों के वेतन संशोधन को मंजूरी दे दी है। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और नाबार्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन संशोधन को भी स्वीकृति दी गई है।
वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इस वेतन संशोधन से कुल 46322 कर्मचारी, 23570 पेंशनधारक और 23260 पारिवारिक पेंशनधारक लाभान्वित होंगे।
पीएसयू सामान्य बीमा कंपनियों के वेतन संशोधन के संबंध में मंत्रालय ने कहा कि यह एक अगस्त 2022 से प्रभावी होगा। इस पर कुल खर्च 8,170.30 करोड़ रुपये होगा जिसमें वेतन संशोधन के तहत बकाया मद में 5,822.68 करोड़ रुपये, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के लिए 250.15 करोड़ रुपये तथा पारिवारिक पेंशन के लिए 2097.47 करोड़ रुपये शामिल हैं।
नाबार्ड के लिए वेतन संशोधन एक नवंबर 2022 से प्रभावी होगा जिससे वार्षिक वेतन मद में लगभग 170 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वृद्धि होगी और बकाया भुगतान की कुल राशि करीब 510 करोड़ रुपये होगी।
पेंशन संशोधन के परिणामस्वरूप नाबार्ड के 269 पेंशनधारकों और 457 पारिवारिक पेंशनधारकों को एकमुश्त 50.82 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान किया जाएगा जबकि पेंशन भुगतान पर मासिक अतिरिक्त खर्च 3.55 करोड़ रुपये होगा।
सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और पारिवारिक पेंशन में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है। स्वीकृत संशोधन के तहत एक नवंबर 2022 से मूल पेंशन और महंगाई भत्ते में 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी।
इससे कुल वित्तीय बोझ 2,696.82 करोड़ रुपये आंका गया है जिसमें बकाया मद में एकमुश्त 2,485.02 करोड़ रुपये और वार्षिक रूप से 211.80 करोड़ रुपये का आवर्ती खर्च शामिल है।
भाषा निहारिका मनीषा
निहारिका
लेखक के बारे में
Web Title: पीएसयू सामान्य बीमा कंपनियों,नाबार्ड, आरबीआई के कर्मियों, पेंशनधारकों के वेतन-पेंशन संशोधन को मंजूरी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm