Monalisa Interfaith Marriage: वायरल गर्ल की शादी से भड़के ये फिल्म डायरेक्टर, जताई नाराजगी, कहा- ये बगावत नहीं ‘लव जिहाद’
Monalisa Interfaith Marriage: वायरल गर्ल की शादी से भड़के ये फिल्म डायरेक्टर, जताई नाराजगी, कहा- ये बगावत नहीं ‘लव जिहाद’
Monalisa Interfaith Marriage | Photo Credit: IBC24
- मोनालिसा ने फरमान खान से कोर्ट और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की
- शादी के बाद निर्देशक सनोज मिश्रा ने नाराजगी जताई
- फिल्म प्रोजेक्ट पर शादी का असर पड़ने की बात कही गई
नई दिल्ली: Monalisa Interfaith Marriage प्रयागराज महाकुंभ में अपनी आंखों से लोगों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा ने हाल ही में केरल में मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान संग पहले कोर्ट मैरिज की। बताया जा रहा है कि हिंदू रीति-रिवाजों से एक दूसरे को माला पहनाकर शादी की। जिसके बाद से अब बवाल मचा हुआ है। जहां वायरल गर्ल अचानक शादी से सभी को चौंका दिया है तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड मे अपनी फिल्म से लॉन्च करने की तैयारी कर रहे डायरेक्टर सनोज मिश्रा को बड़ा झटका लगा है। अब मोनालिसा और फरमान खान के शादी करने पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि वो मोनालिसा को अपनी फिल्म में लेकर पछता रहे हैं। उनकी फिल्म इस इंटरफेथ मैरिज के बाद अधर में लटक गई है।
मोनालिसा से नाराज सनोज
Monalisa’s Interfaith Marriage Controversy निर्देशक सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट लिखकर इस पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपनी पोस्ट का शीर्षक रखा- ‘ये बगावत नहीं लव जिहाद है। और मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन। मोनालिसा आज फिर चर्चा में है और मैं मानसिक अवसाद में क्योंकि एक गरीब जंगलों में रहने वाली लड़की जो महाकुंभ में वायरल होने के बाद भाग कर अपने डेरा महेश्वर चली गई थी मुझे उसकी गंगा जैसी पवित्रता अच्छी लगी और उसका प्रकृति जैसा रूप मैने उसको प्रशिक्षण देकर फिल्म में अभिनेत्री बनाने की घोषणा की देश दुनिया ने स्वागत किया लेकिन ये बात हमारे विरोधियों में वसीम रिजवी और उसका मूत्रपान कर मीडिया में आने के जिज्ञासुओं को पसंद नहीं आई और मुझे झूठे आरोप में जेल भेज दिया , उद्देश्य यही था कि माननीय योगी आदित्यनाथ जी के महाआयोजन महाकुंभ को असफल करना, .. मैने जेल रहकर फिल्म की कहानी को लिखा और जो मूतपुत्र कह रहे थे कि सनोज कभी फिल्म नहीं बनाएगा फिल्म पूरी कर उनके मुंह पर मैने इतनी विष्ठा वृत्ति की कि अब उनको कोई आरोप नहीं समझ आया कि उनको अब क्या करना चाहिए सब एक दूसरे का बंद दरवाज़ा झांकते रहे’
उनके पास एक ही विकल्प था मोनालिसा जिसको मैं मां गंगा का अवतार मानता था मोनालिसा की जिंदगी इतनी आसान नहीं है जैसा आप सब देखते है उसकी मां बड़ी मां छोटी मां पापा बड़े पापा छोटे पापा सब दिखावे के और उसके लिए एक मजबूरी थे उसकी जिंदगी उसकी असली मां पर टिकी थी जिसको उसको बाप ने भगाकर दूसरी शादी कर ली थी, क्योंकि बंजारों के कानून और अनुशासन अलग होते है तो मोनालिसा को उसकी नई मां जो बताई गई उसको स्वीकार करना पड़ा, लेकिन वो जब बड़ी सेलिब्रिटी बन गई और जब कहीं उसको उसकी असली मां भिखारियों की तरह माला बेचती दिखाई देती तो वो रोती थी कई बार उसने मुझसे ये दर्द बयान किया और बगावत की इच्छा भी जताई कि अगर कभी मौका मिलेगा तो सबको लात मारकर अपनी मां के पास जाऊंगी , मैने हमेशा उसको समझाया लेकिन बहुत व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप उचित नहीं था क्योंकि इस्लामिक ताकतों ने मुझे बलात्कारी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
मोनालिसा का आज का उठाया हुआ कदम उसको बगावत लग रहा होगा लेकिन असल में ये लव जिहाद है जिसका शिकार वो हो चुकी है जिसमें वो तोतला शिक्षक भी शामिल है जो मेरे द्वारा वेतन दिए जाने के बाद मोनालिसा का मैनेजर और दलाल बन चुका था, आज वो बेरोजगारों हो गया, उसको मैने मोनालिसा को शिक्षित करने के लिए चुना था , लेकिन बाद में वो दलाल बनकर उसका सौदा दक्षिण भारत में करने लगा था ,और बंजारा समुदाय से मेरी दूरी बना दी जिसका परिणाम आज सामने है , उसने बंजारों और मोनालिसा को इतना समझाया था कि अगर कहीं कोई बात आए कि यहां तक लाने में आपको किसने मदद की।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: सिलेंडर वाली जंग, आरोपों के सियासी रंग! क्या गैस की कमी की स्थिति में सरकार के पास कोई प्लान-B मौजूद है ?
- Vande Bharat: संसद तक पहुंची रसोई की आग, ऊर्जा संकट पर आर-पार! क्या सरकार इस पर दे पाएगी कोई ठोस जवाब?
- Israel US Iran War Update: PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति को घुमाया फोन, इन मुद्दों को लेकर हुई दोनों नेताओं के बीच चर्चा, युद्ध के सामाधान के लिए दिया ये सुझाव

Facebook


