Balrampur Afeem Kheti News: प्रदेश के इस जिले में अफीम की एक और खेती का मामला आया सामने, इतने करोड़ की फसल को पुलिस ने किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Balrampur Afeem Kheti News: बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।

Balrampur Afeem Kheti News: प्रदेश के इस जिले में अफीम की एक और खेती का मामला आया सामने, इतने करोड़ की फसल को पुलिस ने किया जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Balrampur Afeem Kheti News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Arun Soni,
Modified Date: March 13, 2026 / 04:22 pm IST
Published Date: March 13, 2026 3:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।
  • करोंधा थाना क्षेत्र के तुरीपानी गांव में अफीम की खेती का बड़ा खुलासा हुआ है।
  • यहां1.67 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की गई थी।

Balrampur Afeem Kheti News: बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती को लेकर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में करोंधा थाना क्षेत्र के तुरीपानी गांव में अफीम की खेती का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रशासन ने यहां बड़ी मात्रा में अफीम की फसल जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, (Balrampur Afeem Kheti News) जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है।

2 करोड़ बताई जा रही है अफीम की कीमत

दरअसल, बलरामपुर जिले के करोंधा थाना क्षेत्र के तुरीपानी गांव में अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान पता चला कि यहां करीब 1.67 एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती की गई थी। प्रशासन की टीम ने मौके से 1883 किलो अफीम की फसल जब्त की है, (Balrampur Afeem Kheti News) जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

अब भी फरार है मुख्य आरोपी

Balrampur Afeem Kheti News: कार्रवाई के दौरान कलेक्टर और एसपी खुद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का पंचनामा न्यायिक प्रक्रिया के तहत जज के सामने तैयार कराया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में (Balrampur Afeem Kheti News) पुलिस लगातार दबिश दे रही है।गिरफ्तार किये गए आरोपियों का नाम सहादुर नगेशिया और दुईला नगेशिया है जो खेती की रखवाली करते थे।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.