आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया अगले सप्ताह आंध्र के 70,000 करोड़ रुपये के इस्पात संयंत्र पर काम करेगी शुरू

Modified Date: March 19, 2026 / 12:12 pm IST
Published Date: March 19, 2026 12:12 pm IST

अमरावती, 19 मार्च (भाषा) आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया आंध्र प्रदेश में अपने प्रस्तावित एकीकृत इस्पात संयंत्र पर काम अगले सप्ताह से शुरू करेगी। इससे भारत की सबसे बड़ी नई इस्पात परियोजना की शुरुआत होगी।

आर्सेलरमित्तल एवं निप्पॉन स्टील के संयुक्त उद्यम वाली यह कंपनी पहले चरण में करीब 70,000 करोड़ रुपये का निवेश कर विशाखापत्तनम के पास 82 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता स्थापित करेगी।

आंध्र प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के लिए करीब 2,200 एकड़ भूमि आवंटित की है और त्वरित मंजूरी एवं अवसंरचना सहायता उपलब्ध कराई है।

आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दिलीप ओमेन ने कहा कि यह परियोजना राज्य व उद्योग के बीच मजबूत समन्वय को दर्शाती है। इससे कंपनी को पश्चिमी भारत से आगे बढ़कर पूर्वी एवं दक्षिणी बाजारों में बेहतर सेवा देने में मदद मिलेगी।

भाषा निहारिका

निहारिका

लेखक के बारे में