MP DA Hike News Today: चैत्र नवरात्रि से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर आज जारी हो सकता है आदेश

MP DA Hike News Today: चैत्र नवरात्रि से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर आज जारी हो सकता है आदेश

MP DA Hike News Today: चैत्र नवरात्रि से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात! महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर आज जारी हो सकता है आदेश

MP DA Hike News Today: File image

Modified Date: March 17, 2026 / 08:12 am IST
Published Date: March 17, 2026 8:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश सरकार आज कैबिनेट बैठक में 3% डीए वृद्धि पर मुहर लगा सकती है
  • बढ़ोतरी के बाद राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% हो जाएगा
  • पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा

भोपाल: MP DA Hike News Today चैत्र नवरात्रि से पहले सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर निकलकर सामने आ रही है। आज राज्य सरकार महंगाई भत्ते के प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है। दरअसल, आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि‑परिषद की बैठक होने जा रही है। जानकारी के अनुसार, बैठक मंत्रालय में शाम पांच बजे आयोजित होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों चर्चा होगी। साथ ही सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर भी मोहन सरकार आदेश जारी कर सकती है।

3% DA बढ़ाने के प्रस्ताव को मिल सकती है हरि झंडी

MP DA Hike News दरअसल, होली से पहले मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। अब इस फैसले पर कैबिनेट की औपचारिक मुहर लगने की संभावना है। कयास लगाया जा रहा है कि मोहन सरकार आज सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

हाईक के बाद केंद्र के समान 58% हो जाएगा महंगाई भत्ता

बता दें कि मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव की सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को रंगो के त्यौहार होली से पहले बड़ी सौगात दी थी। डॉ मोहन यादव की सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता यानी डीए में 3 प्रतिशत की वृद्धि का बड़ा ऐलान किया था। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा था कि “पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।