Hardik Pandya New Car: मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद उन्होंने खुद को एक बेहद लग्जरी गिफ्ट दिया है-करीब 12 करोड़ रुपये की Ferrari 12 Cilindri।
Mahika Sharma Hardik Pandya: हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया
लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनकी नई सुपरकार की नहीं, बल्कि उससे जुड़े एक खास पल की भी हो रही है। हार्दिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पारंपरिक तरीके से कार की पूजा करती नजर आ रही हैं। वीडियो में माहिका कार के सामने टीका लगाते और नारियल अर्पित करते दिखीं, जबकि हार्दिक कार के अंदर बैठे दिखाई दिए। इससे पहले इस कपल को मुंबई की सड़कों पर इसी नई कार में घूमते हुए भी देखा गया था, जिसकी तस्वीरें पहले ही वायरल हो चुकी थीं।
Hardik Pandya Ferrari 12 Cilindri: 12 करोड़ की लग्जरी सुपरकार
हार्दिक की यह नई कार सिर्फ एक लग्जरी आइटम नहीं, बल्कि पावर और परफॉर्मेंस का शानदार उदाहरण भी है। Ferrari 12 Cilindri अपने क्लासिक डिजाइन और दमदार इंजन के लिए दुनिया भर में जानी जाती है। इस सुपरकार में 6.5 लीटर का V12 इंजन दिया गया है, जो करीब 830 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। यह कार महज 2.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 340 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जाती है। कार के अंदर ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप और करीब 1600 वॉट का हाई-एंड साउंड सिस्टम दिया गया है, जो इसे बेहद प्रीमियम अनुभव देता है।
Mahika Sharma: माहिका शर्मा ने की पूजा
वहीं, हार्दिक और माहिका की जोड़ी भी इन दिनों काफी चर्चा में है। जहां एक ओर हार्दिक अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर इस वीडियो ने उनके निजी जीवन को लेकर भी लोगों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। 60 साल पुराने क्लासिक डिजाइन से प्रेरित यह फेरारी अब हार्दिक के गैरेज की सबसे खास और महंगी कारों में शामिल हो गई है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ हार्दिक पंड्या ऑफ-फील्ड भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।