Gold Rate 17 March 2026: क्या सोने की चमक पड़ने लगी फीकी? ताबड़तोड़ उछाल के बाद 1.18 लाख रुपये तोला के आसपास ठहरा भाव, चेक करें आपके शहर में कितना बदला रेट
Gold Rate 17 March: सोने-चांदी की चमक लगातार दूसरे दिन कमजोर रही। स्थिरता के बाद बाजार में दबाव, अंतरराष्ट्रीय दरों और फेड के संकेतों ने रेट पर प्रभाव डाला। देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा रेट्स भी अपडेट किए गए हैं।
(Gold Rate 17 March 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- सोने और चांदी लगातार दूसरे दिन कमजोर बने हुए हैं।
- दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ।
- दो दिनों में 24 कैरेट गोल्ड ₹2,250 और 22 कैरेट ₹2,060 तक
नई दिल्ली: Gold Rate 17 March 2026 in India सोने और चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिल रही है। ताबड़तोड़ रैली के बाद मुनाफावसूली ने सोने-चांदी के रेट (Gold-Silver Price) पर दबाव डाला। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 10 रुपये सस्ता हुआ, वहीं 22 कैरेट गोल्ड भी 10 रुपये गिरकर बिक रहा है। दो दिन में 24 कैरेट गोल्ड के भाव 2,250 रुपये और 22 कैरेट के भाव 2,060 रुपये तक कम हुए हैं।
सोने के भाव में गिरावट (Gold Price Today)
दरअसल, देश में सोने की कीमतों (Gold Price Today) में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज 17 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट का भाव 10 रुपये घटकर 1,18,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, मुंबई में भी 18 कैरेट सोना 10 रुपये गिरकर 1,18,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चेन्नई में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,23,990 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 1,60,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने का भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)
| वजन (ग्राम) | आज की कीमत | कल की कीमत | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹11,821 | ₹11,822 | -₹1 |
| 8 ग्राम | ₹94,568 | ₹94,576 | -₹8 |
| 10 ग्राम | ₹1,18,210 | ₹1,18,220 | -₹10 |
| 100 ग्राम | ₹11,82,100 | ₹11,82,200 | -₹100 |
चांदी की कीमतों में भी गिरावट (Silver Price Today)
चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी लगातार कमी देखी जा रही है। दिल्ली में एक किलो चांदी दो दिनों में 5,100 रुपये सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव 100 रुपये कम होकर 2,69,900 रुपये पर बिक रहे हैं। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर मिल रही है, जबकि चेन्नई में यह 2,75,900 रुपये के भाव पर सबसे महंगी बिक रही है।
प्रमुख शहरों में गोल्ड के भाव (Sone Ka Aaj Kya Hai?)
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतें इस प्रकार हैं। दिल्ली, लखनऊ और जयपुर में 24 कैरेट गोल्ड 1,57,560 रुपये, 22 कैरेट 1,44,440 रुपये और 18 कैरेट 1,18,210 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में 24 कैरेट 1,57,410 रुपये, 22 कैरेट 1,44,290 रुपये और 18 कैरेट 1,18,060 रुपये है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा है, 24 कैरेट 1,60,470 रुपये, 22 कैरेट 1,47,090 रुपये और 18 कैरेट 1,23,990 रुपये पर बिक रहा है।
आज भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने का भाव
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 18 कैरेट (10 ग्राम) |
| दिल्ली | ₹1,57,560 | ₹1,44,440 | ₹1,18,210 |
| मुंबई | ₹1,57,410 | ₹1,44,290 | ₹1,18,060 |
| कोलकाता | ₹1,57,410 | ₹1,44,290 | ₹1,18,060 |
| चेन्नई | ₹1,60,470 | ₹1,47,090 | ₹1,23,990 |
| बेंगलुरु | ₹1,57,410 | ₹1,44,290 | ₹1,18,060 |
| हैदराबाद | ₹1,57,410 | ₹1,44,290 | ₹1,18,060 |
| लखनऊ | ₹1,57,560 | ₹1,44,440 | ₹1,18,210 |
| पटना | ₹1,57,460 | ₹1,44,340 | ₹1,18,110 |
| जयपुर | ₹1,57,560 | ₹1,44,440 | ₹1,18,210 |
| अहमदाबाद | ₹1,57,460 | ₹1,44,340 | ₹1,18,110 |
एक्सपर्ट की राय (Expert Opinion)
विशेषज्ञों का मानना है कि पोर्टफोलियों में गोल्ड होना जरूरी है, लेकिन सिर्फ ज्यादा रिटर्न के लिए गोल्ड के पीछे भागना ठीक नही है। सोना हमेशा सबसे सुरक्षित निवेश का विकल्प नहीं रहेगा। जनवरी में गोल्ड ने ऑल टाइम हाई बनाया था, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आई। अब इसकी कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई है, इसलिए निवेशकों को संयम से निवेश करना चाहिए।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट कीमत | बदलाव | 22 कैरेट कीमत | बदलाव |
| मार्च 17, 2026 | ₹15,756 | -1 | ₹14,444 | -1 |
| मार्च 16, 2026 | ₹15,757 | -224 | ₹14,445 | -205 |
| मार्च 15, 2026 | ₹15,981 | 0 | ₹14,650 | 0 |
| मार्च 14, 2026 | ₹15,981 | -103 | ₹14,650 | -95 |
| मार्च 13, 2026 | ₹16,084 | -153 | ₹14,745 | -140 |
| मार्च 12, 2026 | ₹16,237 | -109 | ₹14,885 | -100 |
| मार्च 11, 2026 | ₹16,346 | 93 | ₹14,985 | 85 |
| मार्च 10, 2026 | ₹16,253 | 70 | ₹14,900 | 65 |
| मार्च 09, 2026 | ₹16,183 | -197 | ₹14,835 | -180 |
| मार्च 08, 2026 | ₹16,380 | 0 | ₹15,015 | 0 |
इन्हें भी पढ़ें:
- Share Market Today: गिफ्ट निफ्टी की चमक से बाजार में हलचल! क्या आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत होगी दमदार?
- Today Live Breaking News and Updates 17th March 2026: पाकिस्तान के धमाकों से दहला काबुल, 400 लोगों की मौत, 250 अन्य लोग घायल
- Raipur Chakubaji News: चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी, देर रात इस गैंग के लोगों ने दो युवकों को मारा चाकू, मचा बवाल, इलाके में दहशत का माहौल

Facebook


