BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

आर्सेलरमित्तल का जून तिमाही में शुद्ध लाभ तिगुना होकर 179.3 करोड़ डॉलर पर

आर्सेलरमित्तल का जून तिमाही में शुद्ध लाभ तिगुना होकर 179.3 करोड़ डॉलर पर

आर्सेलरमित्तल का जून तिमाही में शुद्ध लाभ तिगुना होकर 179.3 करोड़ डॉलर पर
Bhasha
Published: 31 Jul 2025 | 6:39 pmModified: 31 Jul 2025 | 6:39 pm

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) इस्पात और खनन क्षेत्र की वैश्विक कंपनी आर्सेलरमित्तल का अप्रैल-जून तिमाही में शुद्ध लाभ तीन गुना से अधिक होकर 179.3 करोड़ डॉलर पहुंच गया। यह वृद्धि मुख्य रूप से असाधारण मदों के सकारात्मक प्रभाव के कारण हुई है।

लक्जमबर्ग स्थित कंपनी ने बृहस्पतिवार को जून तिमाही, 2025 के इस वित्तीय नतीजे की घोषणा की। पिछले साल की समान तिमाही में इसने 50.4 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ कमाया था।

आर्सेलरमित्तल की भारत में मौजूदगी एएमएनएस इंडिया के रूप में है जो उसका निप्पॉन स्टील के साथ संयुक्त उपक्रम है।

कंपनी ने बयान में कहा कि जून तिमाही में उसका शुद्ध लाभ जनवरी-मार्च तिमाही के 80.5 करोड़ डॉलर से बढ़कर 179.3 करोड़ डॉलर हो गया। इसमें 80 करोड़ डॉलर की असाधारण आय (हानि और कर प्रभावों को समायोजित करने के बाद) भी शामिल है।

जनवरी-जून की अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 259.8 करोड़ डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 144.2 करोड़ डॉलर था। इसमें असाधारण मदों के साथ-साथ विदेशी मुद्रा लाभ भी प्रमुख कारक रहे।

आर्सेलरमित्तल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आदित्य मित्तल ने कहा, 'हम अपने नतीजों में वर्ष 2024 के मुकाबले सुधार देख रहे हैं।... कंपनी का मजबूत बही-खाता और विविध कारोबारी ढांचा उसे वृद्धि में निवेश और शेयरधारकों को लगातार लाभ देने में सक्षम बनाता है।'

भारत के बारे में कंपनी ने कहा कि देश सबसे तेजी से बढ़ता हुआ प्रमुख इस्पात बाजार बना हुआ है और बुनियादी ढांचा निवेश के चलते मांग मजबूत बनी हुई है।

भाषा प्रेम प्रेम रमण

रमण

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: आर्सेलरमित्तल का जून तिमाही में शुद्ध लाभ तिगुना होकर 179.3 करोड़ डॉलर पर

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

टाटा मोटर्स की यात्री वाहन बिक्री सितंबर में 15 प्रतिशत बढ़कर 70,210 इकाई पर

01 Oct 2026 | 5:01 pm
एआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन

एआई से साइबर हमलों की रफ्तार बढ़ी, पर बचाव भी यही करेगा: थेल्स चेयरमैन

01 Oct 2026 | 4:48 pm
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा

01 Oct 2026 | 4:42 pm
सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी

सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी

01 Oct 2026 | 4:41 pm
रुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर

रुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर

01 Oct 2026 | 4:37 pm
अब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य

अब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य

01 Oct 2026 | 4:28 pm
सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया

सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया

01 Oct 2026 | 4:06 pm
एनटीपीसी का बिजली उत्पादन दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 117.9 अरब यूनिट पर

एनटीपीसी का बिजली उत्पादन दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 117.9 अरब यूनिट पर

01 Oct 2026 | 3:56 pm