अशोक लेलैंड की अगस्त में बिक्री 38 प्रतिशत बढ़कर 21,038 इकाई पर

अशोक लेलैंड की अगस्त में बिक्री 38 प्रतिशत बढ़कर 21,038 इकाई पर

अशोक लेलैंड की अगस्त में बिक्री 38 प्रतिशत बढ़कर 21,038 इकाई पर
Modified Date: September 1, 2026 / 03:41 pm IST
Published Date: September 1, 2026 3:41 pm IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड की अगस्त, 2026 में कुल बिक्री सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 21,038 इकाई हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी की बिक्री 15,239 इकाई रही थी।

अशोक लेलैंड ने मंगलवार को बयान में कहा कि माह के दौरान घरेलू बाजार में उसकी बिक्री करीब 43 प्रतिशत बढ़कर 19,438 इकाई हो गई, जो अगस्त, 2025 में 13,622 इकाई थी।

अगस्त में घरेलू बाजार में मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 55 प्रतिशत बढ़कर 12,408 इकाई हो गई जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 7,991 इकाई थी।

भाषा अजय

अजय


लेखक के बारे में