टीवीएस मोटर की बिक्री अगस्त में 21 प्रतिशत बढ़कर 6.16 लाख इकाई
टीवीएस मोटर की बिक्री अगस्त में 21 प्रतिशत बढ़कर 6.16 लाख इकाई
नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) टीवीएस मोटर कंपनी की अगस्त में कुल बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 6,16,540 इकाई हो गई। अगस्त, 2025 में कंपनी कुल 5,09,536 वाहन बेचे थे।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पिछले महीने कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 5,91,437 इकाई रही।
अगस्त में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 4,33,796 इकाई रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 3,68,862 इकाई थी।
टीवीएस मोटर कंपनी ने कहा, ‘‘अगस्त, 2026 में दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 137 प्रतिशत की तेज वृद्धि के साथ 59,453 इकाई रही जबकि अगस्त, 2025 में यह 25,138 इकाई थी।’’
कंपनी के अनुसार, अगस्त में उसके अंतरराष्ट्रीय कारोबार की बिक्री सालाना आधार पर 29 प्रतिशत बढ़कर 1,74,452 इकाई रही। अगस्त, 2026 में तिपहिया वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 25,103 इकाई रही जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 18,748 इकाई थी।
भाषा निहारिका अजय
अजय

Facebook


