अशोक लेलैंड को 2,104 पूर्णतः निर्मित बसों का मिला ठेका

Ads

अशोक लेलैंड को 2,104 पूर्णतः निर्मित बसों का मिला ठेका

  •  
  • Publish Date - July 15, 2024 / 11:35 AM IST,
    Updated On - July 15, 2024 / 11:35 AM IST

नयी दिल्ली, 15 जुलाई (भाषा) वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी अशोक लेलैंड लिमिटेड को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम से पूर्णतः निर्मित 2,104 बसों का ठेका मिला है।

कंपनी बयान के अनुसार, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) से मिला यह अभी तक का सबसे बड़ा ठेका है। इन ‘वाइकिंग’ यात्री बसों का निर्माण अशोक लेलैंड के विशेष ‘बस बॉडी’ संयंत्रों में किया जाएगा।

हालांकि, कंपनी ने ठेके के वित्तीय विवरण का खुलासा नहीं किया।

अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी शेनू अग्रवाल ने कहा कि यह नया ठेका एमएसआरटीसी के साथ कंपनी की दीर्घकालिक साझेदारी का एक हिस्सा है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘ यह ठेका अत्यधिक कुशल तथा प्रौद्योगिकी रूप से उन्नत उत्पादों के उत्पादन के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो देश में सार्वजनिक परिवहन की वृद्धि को बढ़ावा देगा।’’

भाषा निहारिका

निहारिका