(ATM Cash Withdrawal Limit/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: ATM Cash Withdrawal Limit: देश के प्रमुख बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ATM से कैश निकालने के लेकर (ATM Cash Withdrawal Limit) नया नियम बताया है। इसका असर आमतौर पर उन ग्राहकों पर पड़ेगा। जो महीने में कई बार ATM से पैसे निकालते हैं। बैंक के नए नियम के मुताबिक, कुछ खाताधारकों के लिए महीने में मुफ्त कैश निकासी की संख्या निर्धारित कर दी गई है। तय सीमा पार करने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
SBI के अनुसार, BSBD यानी Basic Savings Bank Deposit Account वाले ग्राहक एक महीने में चार बार तक ATM से मुफ्त कैश (ATM Cash Withdrawal Limit) निकाल सकेंगे। पांचवीं बार ATM से नकद निकालने पर 15 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा इस शुल्क पर लागू GST भी ग्राहक को देना होगा। बैंक की ओर से जारी जानकारी के अनुसार यह नया शुल्क 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।
यह नियम SBI के सभी सेविंग अकाउंट ग्राहकों पर लागू नहीं बताया गया है। सामान्य बचत खाते वाले ग्राहकों को लेकर इस बदलाव की जानकारी में कोई ऐसी सीमा नहीं दी गई है। नया शुल्क मुख्य रूप से BSBD खाताधारकों की ATM से होने वाली अतिरिक्त नकद निकासी पर लागू होगा। ऐसे ग्राहकों को अब महीने में चार मुफ्त निकासी (ATM Cash Withdrawal Limit) के बाद ATM इस्तेमाल करते समय शुल्क का ध्यान रखना होगा।
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) August 20, 2026
SBI की जानकारी के मुताबिक यह नियम डिजिटल या ऑनलाइन लेन-देन पर लागू नहीं होगा। ग्राहक ऑनलाइन पेमेंट, UPI या अन्य डिजिटल माध्यमों से लेन-देन कर सकेंगे और इस पर ATM निकासी वाली सीमा का असर नहीं पड़ेगा। यानी नया शुल्क केवल तय सीमा से अधिक ATM से कैश निकालने पर लागू होगा।