Reported By: Sunil Sahu
,KBC 18 Yogesh Sahu: KBC में छत्तीसगढ़ के योगेश ने जीते 50 लाख, 18 लाख का पैकेज ठुकराया, जानिए अब क्या बनने का है सपना /image: Social Media
बलौदाबाजार। KBC 18 Yogesh Sahu: छत्तीसगढ़ के भाटापारा के रहने वाले 23 वर्षीय योगेश साहू (Yogesh Sahu KBC 18) इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति-18 ( Kaun Banega Crorepati 18) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। छोटे शहर से निकलकर IIT बॉम्बे तक पहुंचने वाले योगेश ने KBC की हॉट सीट पर भी अपनी शानदार समझ और सामान्य ज्ञान का परिचय दिया। उन्होंने शो में 50 लाख रुपये (KBC 50 Lakh Winner) की रकम जीत ली, जबकि 1 करोड़ रुपये के सवाल तक भी पहुंचे। योगेश की कहानी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने पढ़ाई और करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद अपने लिए अलग रास्ता चुना।
KBC 18 Yogesh Sahu IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने वाले योगेश ने कैंपस प्लेसमेंट में मिलने वाला करीब 18 लाख रुपये का पैकेज ठुकरा दिया, क्योंकि उनका लक्ष्य UPSC की परीक्षा पास कर IAS अफसर (IAS Dream Story) बनना है। योगेश साहू की सफलता की कहानी छत्तीसगढ़ के एक छोटे शहर भाटापारा से शुरू होकर देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में से एक IIT बॉम्बे तक पहुंची।
KBC 18 Yogesh Sahu योगेश पढ़ाई में शुरू से ही बेहद मेधावी रहे हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा में प्रदेश में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने IIT बॉम्बे में प्रवेश हासिल किया और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। यहां भी उनकी प्रतिभा का सिलसिला जारी रहा और वे अपने बैच के टॉपर बने। अब IIT बॉम्बे से पढ़ाई पूरी करने के बाद योगेश का लक्ष्य कॉरपोरेट नौकरी नहीं बल्कि UPSC के जरिए सिविल सेवा में जाना है। KBC से आते ही योगेश कॉल होने वाले यूपीएससी की मेन्स की परीक्षा मे सम्मिलित होंगे।
ये भी पढ़ें