Vrindavan Building Accident: निर्माणाधीन इमारत में मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, अचानक हुआ हादसा से दहल उठा पूरा इलाका
Vrindavan Building Accident: निर्माणाधीन इमारत में मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, अचानक हुआ हादसा से दहल उठा पूरा इलाका
Vrindavan Building Accident | Photo Credit: AI
- वृंदावन में शटरिंग गिरने से हादसा
- तीन मजदूरों की मौत
- नेपाल और पश्चिम बंगाल के मजदूर प्रभावित
मथुरा: Vrindavan Building Accident मथुरा जिले के वृंदावन के रुक्मणि विहार क्षेत्र में शुक्रवार सुबह निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की शटरिंग गिर जाने से तीन मजदूरों की मृत्यु हो गई तथा कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। (Mathura building collapse) पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में रुक्मणि विहार में ओमेक्स मॉल के नाम से बन रही एक बहुमंजिला इमारत में सुबह सात बजे चौथी मंजिल का लिंटर डालते समय शटरिंग गिर जाने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। पुलिस व बचाव दल के सदस्य राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
Vrindavan Building Accident उन्होंने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। पुलिस व दमकल विभाग ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग से घायलों को मलबे में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जिनमें से नेपाल निवासी मजदूर शिवराम (42) की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के त्वरित प्रतिक्रिया दल के प्रभारी डॉ. भूदेव प्रसाद ने बताया कि दोनों अज्ञात मजदूरों की आयु भी लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच है। उनके अलावा वृन्दावन के सौ शैया चिकित्सालय में लाए गए पश्चिम बंगाल निवासी दिलदार सिंह (40) की स्थिति बेहद नाजुक देखते हुए उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य कई मजदूरों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
मृतक शिवराम की रिश्तेदार मनीषा ने बताया कि शिवराम छह अगस्त को वृन्दावन पहुंचे तथा सात अगस्त से काम कर रहे थे। ‘‘तीन साल से निर्माणाधीन मॉल के मालिक दिन-रात लगातार काम करवा रहे थे। रात की शिफ्ट खत्म होने से पहले ही सुबह यह हादसा हो गया। हमें न्याय चाहिए।’’
मॉल के प्रबंधक आरके जैन ने बताया कि उस साइट पर चार दर्जन से अधिक मजदूर व कारीगर काम कर रहे थे, परंतु रात में कुछ ही काम पर आए थे। उन्होंने कहा कि छत पर कंक्रीट डालते समय छज्जे की शटरिंग गिरने से यह हादसा हो गया। ‘‘हम पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ।’’
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि इस हादसे में अभी तक तीन मजदूरों की मौत होने की पुष्टि हुई है। एक नेपाल का है और दो अन्य पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर भी पश्चिम बंगाल से है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग ने घटनास्थल पर पूरी तरह से छानबीन कर ली है और अब कोई अन्य मजदूर वहां दबा हुआ नहीं है।घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मृत मजदूरों में से एक नेपाल मूल का बताया जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Police Superintendent Transfer Order 2026: एक साथ हटाए गए 9 पुलिस अधीक्षक.. बलरामपुर के SP का भी तबादला, देर रात निकली लिस्ट तो मचा महकमें में हड़कंप
- Uttarakhand Tunnel Accident : इस राज्य में कुदरत का कहर.. मरने वालों में 4 छत्तीसगढ़ के भी, खबर मिलते ही CM साय ने किया मुआवजे का ऐलान
- Vande Bharat: ‘वंदे मातरम’.. 2 छंद पर सियासी संग्राम! अब तुष्टिकरण पर आई लड़ाई, क्या राष्ट्रगीत पर राष्ट्रभक्ति से ज्यादा राजनीति जरूरी है?

Facebook


