अतुल ऑटो की इलेक्ट्रिक तिपहिया के लिए एक्सपोनेंट एनर्जी के साथ साझेदारी

अतुल ऑटो की इलेक्ट्रिक तिपहिया के लिए एक्सपोनेंट एनर्जी के साथ साझेदारी

अतुल ऑटो की इलेक्ट्रिक तिपहिया के लिए एक्सपोनेंट एनर्जी के साथ साझेदारी
Modified Date: April 24, 2026 / 02:18 pm IST
Published Date: April 24, 2026 2:18 pm IST

मुंबई, 24 अप्रैल (भाषा) (भाषा) तिपहिया विनिर्माता अतुल ऑटो ने शुक्रवार को एक्सपोनेंट एनर्जी के साथ साझेदारी की घोषणा की, जिसके तहत तेज चार्जिंग वाले इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों का संयुक्त रूप से विकास और तैनाती की जाएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अगले तीन वर्षों में 15,000 इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों को बाजार में उतारने का लक्ष्य रखा गया है।

इस साझेदारी के तहत अतुल ऑटो के वाहनों में एक्सपोनेंट एनर्जी का तिपहिया प्लेटफॉर्म ‘ओटीओ’ जोड़ा जाएगा, जिसमें बैटरी तकनीक, पावरट्रेन सिस्टम और वाहन सॉफ्टवेयर का एकीकृत ढांचा शामिल है।

कंपनी ने दावा किया कि उसकी प्रौद्योगिकी के जरिए बैटरी को 15 मिनट में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है, जो वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए वैश्विक स्तर पर चार्जिंग के सबसे तेज समय में से एक है।

कंपनी इस प्रणाली के साथ दो लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है, जिससे बैटरी की आयु और पुनर्विक्रय मूल्य से जुड़ी चिंताओं को दूर करने में मदद मिलेगी।

अतुल ऑटो के प्रबंध निदेशक नीरज चंद्र ने बयान में कहा कि यह साझेदारी कंपनी के इलेक्ट्रिक परिवहन पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी और ग्राहकों के लिए बेहतर मूल्य प्रस्ताव पेश करेगी।

एक्सपोनेंट एनर्जी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण विनायक ने कहा कि इस साझेदारी में तेज चार्जिंग, वित्तपोषण सुविधा और प्रमाणित वाहन प्लेटफॉर्म को बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराया जाएगा।

भाषा प्रेम प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में