Mamta Banarjee Statement: दिल्ली पर कब्ज़ा करूंगी… सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान, इस पार्टी को कहा-मुझे बर्बाद करना है…
Mamta Banarjee Statement: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बाद ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया है।
mamta banarajee/ image source; ani x handle
- ममता ने जीत का भरोसा जताया
- दिल्ली तक लड़ाई ले जाने का दावा
- बीजेपी पर तीखा हमला बोला
Mamta Banarjee Statement: कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बाद ममता बनर्जी ने जीत का भरोसा जताया है। ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देते हुए कहा है कि बंगाल में जीत के बाद वह दिल्ली पर कब्जा करेंगी। इतना ही नहीं, ममता बनर्जी ने यह भी कहा है कि उन्हें सत्ता नहीं बीजेपी की बर्बादी चाहिए। बंगाल में प्रमुख विपक्षी पार्टी बन चुकी बीजेपी के लिए ममता बनर्जी ने कहा है कि उसमें इतनी क्षमता नहीं है कि उन्हें (ममता को) हरा सके।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “भाजपा के लिए काम करने वाले सभी लोगों के नाम लिस्ट में हैं… आप लोगों को उनके भाजपा बैकग्राउंड के आधार पर लाए हैं और उसी हिसाब से अधिकारियों को नियुक्त किया है… याद रखें, आपमें हमें हराने की क्षमता नहीं है… हम अन्याय… pic.twitter.com/WsC90GiSpn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
Mamata Banerjee statement Bengal election: 152 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग हो चुकी है
इससे पहले 23 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग हो चुकी है। इस वोटिंग के बाद बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। बीजेपी नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि पहले चरण की 152 में से 110 सीटों पर बीजेपी को जीत मिलेगी। वहीं, टीएमसी का कहना है कि बंपर वोटिंग का मतलब यह है कि उनकी पार्टी की सत्ता बरकरार रहेगी।
Mamata Banerjee: सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान
वहीं, कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा है, ‘जो बीजेपी के दलाल की तरह काम कर रहे हैं, मैं उन सबके नाम नोट कर रखे हैं। सबके घर की लोकेशन तक पता कर ली है। आपको लगता है कि आप हम पर नजर रखोगे? आपने पहले लोगों के फैमिली बैकग्राउंड की स्क्रूटनी की और फिर उन्हें बीजेपी में ले आए और आपने उन्हें अधिकारी बना दिया। हमने सबका नाम नोट किया है।’
Mamata Banerjee statement: दिल्ली में बीजेपी की बर्बादी चाहिए-ममता
उन्होंने आगे कहा, ‘याद रखो कि आपमें इतनी क्षमता नहीं है कि हमें हरा सको। हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे, अपने हर के लिए लड़ेंगे। मैं बंगाल में पैदा हुई और बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद मैं दिल्ली पर कब्जा करूंगी। मैं सभी पार्टियों को साथ लाऊंगी। मुझे सत्ता नहीं चाहिए, मुझे दिल्ली में बीजेपी की बर्बादी चाहिए। ना सिर्फ बंगाल में बीजेपी की बर्बादी होगी बल्कि इन लोगों को दिल्ली से भी हम हटाएंगे।’
इन्हें भी पढ़ें:-
फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा
भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक
तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित
पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज

Facebook


