Amit Shah Bengal Rally: बंगाल में बीजेपी नेता की कुटाई के बाद गृह मंत्री ने इन्हें दी चेतावनी, कहा-उल्टा लटकाकर रख दूंगा, सीएम ममता पर भी साधा निशाना

Amit Shah Bengal Rally: परगना: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर मतदान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है।

Amit Shah Bengal Rally: बंगाल में बीजेपी नेता की कुटाई के बाद गृह मंत्री ने इन्हें दी चेतावनी, कहा-उल्टा लटकाकर रख दूंगा, सीएम ममता पर भी साधा निशाना

amit shah/ image osurce: ibc24 file image

Modified Date: April 24, 2026 / 02:08 pm IST
Published Date: April 24, 2026 2:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पहले चरण में बंपर मतदान हुआ
  • अमित शाह का तीखा बयान
  • दूसरे चरण को लेकर चेतावनी

Amit Shah Bengal Rally: परगना: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बंपर मतदान के बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उत्तर 24 परगना जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि पहले चरण के दौरान “दीदी के गुंडे” घर से बाहर नहीं निकले और दूसरे चरण में भी उन्हें बाहर न निकलने की चेतावनी दी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर वे बाहर निकले तो “चार तारीख के बाद उल्टा लटका कर सीधा कर देंगे।” शाह का यह बयान उनके आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी साझा किया गया है, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Amit Shah: पहले चरण में बंपर मतदान हुआ

शाह ने मध्यमग्राम में रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार का मुद्दा भी उठाया और कहा कि लोग इसे भूले नहीं हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पहले चरण में हिंसा की घटनाएं पिछले चुनावों की तुलना में कम रही हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 152 सीटों पर हुए मतदान में 90 प्रतिशत से अधिक वोटिंग दर्ज की गई। अब दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। इस दौरान शाह ने मतदाताओं से अपील की कि वे कमल के निशान पर बटन दबाकर भाजपा को समर्थन दें।

West Bengal election: दूसरे चरण को लेकर चेतावनी

इससे पहले हुगली के बालागढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो राज्य में एक भी घुसपैठिये को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और जो पहले से मौजूद हैं उन्हें “चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा।” शाह ने आरोप लगाया कि घुसपैठ से राज्य की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा को नुकसान पहुंच रहा है तथा यह युवाओं की नौकरियां छीन रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और 5 मई को “दीदी का खेल खत्म” हो जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।