दक्षिण दिल्ली में स्वतंत्र फ्लोर की औसत कीमतें पिछले साल 22-34 प्रतिशत बढ़ीं: रिपोर्ट

दक्षिण दिल्ली में स्वतंत्र फ्लोर की औसत कीमतें पिछले साल 22-34 प्रतिशत बढ़ीं: रिपोर्ट

दक्षिण दिल्ली में स्वतंत्र फ्लोर की औसत कीमतें पिछले साल 22-34 प्रतिशत बढ़ीं: रिपोर्ट
Modified Date: February 16, 2026 / 03:24 pm IST
Published Date: February 16, 2026 3:24 pm IST

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) दक्षिण दिल्ली के उच्च श्रेणी वाली आवासीय कॉलोनियों में स्वतंत्र लक्जरी फ्लोर की कीमतों में पिछले साल औसतन 22 से 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

रिपोर्ट के अनुसार, यह वृद्धि मजबूत मांग और कम आपूर्ति के कारण हुई।

रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश करने वाले गोल्डन ग्रोथ फंड (जीजीएफ) ने सोमवार को दक्षिण दिल्ली के आवास बाजार पर रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट में बताया गया कि श्रेणी-ए कॉलोनियों में स्वतंत्र फ्लोर की कीमतें पिछले साल 25 से 34 प्रतिशत तक बढ़ गईं।

दक्षिण दिल्ली में चाणक्यपुरी, गोल्फ लिंक्स, जोरबाग, शांति निकेतन, वसंत विहार, आनंद निकेतन और पंचशील जैसी कुछ महंगे और लोकप्रिय इलाके आते हैं।

गोल्डन ग्रोथ फंड (जीजीएफ) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अंकुर जालान ने कहा, ‘दक्षिण दिल्ली में घरों की कम आपूर्ति और ज्यादा मांग के कारण स्वतंत्र फ्लोर की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।’

भाषा

योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में