एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज ने स्वचालित औद्योगिक समाधान प्रदान करने के लिए कैंटियर के साथ की साझेदारी

एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज ने स्वचालित औद्योगिक समाधान प्रदान करने के लिए कैंटियर के साथ की साझेदारी

एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज ने स्वचालित औद्योगिक समाधान प्रदान करने के लिए कैंटियर के साथ की साझेदारी
Modified Date: September 15, 2023 / 02:04 pm IST
Published Date: September 15, 2023 2:04 pm IST

नयी दिल्ली, 15 सितंबर (भाषा) एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज ने विभिन्न क्षेत्रों की औद्योगिक कंपनियों को स्वचालित विनिर्माण समाधान प्रदान करने के लिए सिंगापुर स्थित कैंटियर के साथ साझेदारी की है।

कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के अनुसार, साझेदारी के तहत संस्थाएं सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस और खाद्य प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों को सीधे स्वचालित विनिर्माण समाधान प्रदान करेंगी।

एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक अरुण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘ कैंटियर के एमईएस (विनिर्माण निष्पादन प्रणाली) 4.0 को अपने इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी समाधानों के साथ जोड़कर हम औद्योगिक विनिर्माण के मूल को बदलने के लिए तैयार हैं।’’

कैंटियर के संस्थापक एवं सीईओ प्रभाकर सेल्वन ने इस साझेदारी पर कहा कि यह स्वायत्त विनिर्माण और उचित डिजिटल बदलाव की दिशा में एक कदम है।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में