BJP MLA Ramkumar Toppo FIR: खुलेआम कपड़े फाड़े, छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक ने नायब तहसीलदार को बेरहमी से पीटा, माननीय की बहन ने लगाया था बदसलूकी का अरोप

BJP MLA Ramkumar Toppo FIR: खुलेआम कपड़े फाड़े, छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक ने नायब तहसीलदार को बेरहमी से पीटा, माननीय की बहन ने लगाया था बदसलूकी का अरोप

BJP MLA Ramkumar Toppo FIR: खुलेआम कपड़े फाड़े, छत्तीसगढ़ के बीजेपी विधायक ने नायब तहसीलदार को बेरहमी से पीटा, माननीय की बहन ने लगाया था बदसलूकी का अरोप

BJP MLA Ramkumar Toppo FIR | Photo Credit: AI

Modified Date: May 28, 2026 / 12:21 pm IST
Published Date: May 28, 2026 12:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भाजपा विधायक पर FIR
  • शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का आरोप
  • नायब तहसीलदार पर हमला

अंबिकापुर: BJP MLA Ramkumar Toppo FIR छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो (BJP MLA Ramkumar Toppo) और उनके समर्थकों के खिलाफ FIR दर्ज गई है। बताया जा रहा है कि शासकीय कार्य में बाधा सहित मारपीट की धारा पर पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।

BJP MLA Ramkumar Toppo FIR दरअसल, भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो (BJP MLA Ramkumar Toppo) और समर्थकों पर नायब तहसीलदार को मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। राजापुर उप-तहसील के नायब तहसीलदार तुषार मानिक के अनुसार सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। पिटाई से नायब तहसीलदार के चेहरे पर चोट आई है। शर्ट के बटन भी टूट गए हैं। इस घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर लगी गई है। कोतवाली पुलिस ने विधायक रामकुमार टोप्पो, यूसुफ, नाजिम राजा और पंकज गुप्ता समेत 10 लोगों के खिलाफ BNS की धारा 221, 221(1), 132 और 191(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह विवाद MLA की चचेरी बहन जेल से पैरोल पर रिहा होने के लिए जरूरी सॉल्वेंसी सर्टिफिकेट (शोध क्षमता प्रमाण पत्र ) लेने के लिए उप-तहसील कार्यालय पहुंची थीं। इस दौरान नायब तहसीलदार ने उन्हें बताया कि रीडर अनुपस्थित हैं, और इस वजह से उनकी फाइल पर अभी तक हस्ताक्षर नहीं हो पाए हैं। जिसके बाद विधायक की बहन ने नायब तहसीलदार पर बदसलूकी का आरोप लगाया। जिसके बाद विधायक ने अपने समर्थकों को राजपुर उप-तहसील कार्यालय के पास बुलाया, जहां उनके साथ मारपीट की।

पूर्वमंत्री अमरजीत भगत का बयान

इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंन कहा कि विष्णुदेव साय के सुशासन का नमूना है ये आप देख सकते हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है, पहले भी कई घटनाएं हुई हैं। आपराधिक प्रवृत्ति के नेता मारपीट और गुंडागर्दी ही करते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से मारपीट करेंगे तो सुरक्षित कौन है। ये सभी नए-नए चूजे हैं, इसलिए ज्यादा हरा-हरा दिख रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।