BJP New State Presidents List : बीजेपी आलाकमान ने अचानक लिया बड़ा फैसला, एक साथ 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष, देखें किसे सौंपी गई कमान

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। दिल्ली में पूर्वी दिल्ली से सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को नया अध्यक्ष बनाया गया है। यह बदलाव आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

BJP New State Presidents List : बीजेपी आलाकमान ने अचानक लिया बड़ा फैसला, एक साथ 4 राज्यों के बदले प्रदेश अध्यक्ष, देखें किसे सौंपी गई कमान

BJP New State Presidents List / Image Source : file

Modified Date: May 28, 2026 / 01:05 pm IST
Published Date: May 28, 2026 1:05 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली बीजेपी की कमान अब हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है
  • पंजाब में Sunil Jakhar की जगह केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया
  • त्रिपुरा और हरियाणा में भी संगठनात्मक बदलाव करते हुए नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में एक बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा समेत चार राज्यों में अपने नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। दिल्ली बीजेपी की कमान अब पूर्वी दिल्ली से सांसद और सड़क परिवहन राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है, जो वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे। आपको बता दें की ये नियुक्तियों पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में की गई है।

पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों बने नए प्रदेश अध्यक्ष

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए बीजेपी ने कद्दावर केवल सिंह ढिल्लों को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने वर्तमान अध्यक्ष सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों पर भरोसा जताया है।

त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय नए अध्यक्ष

इसके साथ ही बीजेपी ने पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने हरियाणा में भी सांगठनिक बदलाव करते हुए नई कमान डॉ अर्चना गुप्ता को सौंपी है। एक साथ चार राज्यों में संगठन के मुखिया बदलने के बीजेपी के इस फैसले को आने वाले चुनावों और चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and storyteller committed to ethical, ground-level, and impact-oriented reporting. A Gold Medalist in Journalism And Mass Communication, I believe in telling stories with accuracy, sensitivity, and purpose. Currently working with IBC24, I specialize in content writing, news production, and modern storytelling bridging facts with human experiences to inform, engage, and inspire audiences..