बलरामपुर चीनी मिल्स का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 61 प्रतिशत बढ़कर 113 करोड़ रुपये पर

बलरामपुर चीनी मिल्स का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 61 प्रतिशत बढ़कर 113 करोड़ रुपये पर

बलरामपुर चीनी मिल्स का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 61 प्रतिशत बढ़कर 113 करोड़ रुपये पर
Modified Date: February 10, 2026 / 09:11 pm IST
Published Date: February 10, 2026 9:11 pm IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की दिसंबर तिमाही में 61 प्रतिशत बढ़कर 113.43 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आय बढ़ने के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी का पिछले साल इसी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 70.47 करोड़ रुपये था।

बलरामपुर चीनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल आय बढ़कर 1,463.64 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 1,198.92 करोड़ रुपये थी।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में