Bank Closed on Janmashtami: शुक्रवार को बैंक जाने की कर रहे हैं तैयारी? तो रुकिए! जन्माष्टमी पर खुलेगा बैंक या लगेगा ताला, जानें क्या है पूरा माजरा?

Bank Closed on Janmashtami: शुक्रवार 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस मौके पर कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। लेकिन छुट्टी पूरे देश में एक जैसी नहीं है। बैंक की छुट्टी राज्य और शहर के अनुसार तय होती है। इसलिए ब्रांच जाने से पहले स्थानीय हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।

Bank Closed on Janmashtami: शुक्रवार को बैंक जाने की कर रहे हैं तैयारी? तो रुकिए! जन्माष्टमी पर खुलेगा बैंक या लगेगा ताला, जानें क्या है पूरा माजरा?

(Bank Closed on Janmashtami/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: September 2, 2026 / 01:34 pm IST
Published Date: September 2, 2026 1:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 4 सितंबर को है जन्माष्टमी।
  • कई शहरों में बैंक रहेंगे बंद।
  • छुट्टी के दिन UPI रहेगा चालू।

बिजनेस: Bank Closed on Janmashtami: बैंक से जुड़े काम लगभग हर व्यक्ति को कभी न कभी पड़ते हैं। ऐसे में किसी त्योहार के दिन बैंक जाने से पहले यह जानना जरूरी है कि उस दिन शाखाएं खुली हैं या नहीं। सितंबर 2026 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Bank Closed on Janmashtami) का त्योहार आने वाला है। इस दिन कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। लेकिन बैंक की छुट्टी पूरे देश में एक जैसी नहीं होती, बल्कि यह शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

4 सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी

इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार 4 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाए जाने वाले इस पर्व पर देशभर में धार्मिक आयोजन होते हैं। जन्माष्टमी के मौके (Bank Closed on Janmashtami) पर कई राज्यों और शहरों में बैंकिंग सेवाओं के लिए अवकाश रहेगा। इसलिए अगर आपको बैंक की शाखा में जाकर कोई जरूरी काम करना है तो तारीख के साथ अपने शहर की छुट्टी जरूर जांच लें।

इन शहरों में बंद रहेंगी बैंक शाखाएं

4 सितंबर को जन्माष्टमी के कारण अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। यानी इन शहरों के ग्राहकों को शुक्रवार को बैंक की ब्रांच में जाकर काम कराने का मौका नहीं मिलेगा। परंतु बाकी शहरों में बैंक खुले रह सकते हैं।

बैंक बंद होने पर भी नहीं रुकेगा काम

अगर आपके शहर में जन्माष्टमी के दिन (Bank Closed on Janmashtami) बैंक बंद है तो भी जरूरी लेनदेन को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। छुट्टी के दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी सुविधाएं आम तौर पर उपलब्ध रहती हैं। इन डिजिटल सेवाओं के जरिए पैसे ट्रांसफर करने, बैलेंस देखने और कई अन्य जरूरी बैंकिंग काम किए जा सकते हैं।

सितंबर में इन तारीखों पर भी छुट्टी

जन्माष्टमी के बाद सितंबर में भी कई तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे। 6 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 11, 12, 13, 14, 15, 20, 21, 22, 23, 25, 26 और 27 सितंबर को भी अलग-अलग जगहों पर बैंक अवकाश रहेगा। ध्यान रखें कि हर छुट्टी हर शहर में लागू नहीं होती। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी की सूची जरूर चेक कर लें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।