Bank Holiday Tomorrow: बैंक जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर! कल छुट्टी के कारण बंद रहेंगी कई ब्रांच, जानें आपके शहर में भी लटकेगा ताला या खुली रहेंगी बैंक?
Bank Holiday Tomorrow: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार, कल कुछ जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो घर से निकलने से पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें।
(Bank Holiday Tomorrow/ Image Credit: IBC24 News)
- 19 अगस्त को पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे।
- सिर्फ अगरतला, त्रिपुरा में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।
- छुट्टी महाराजा बीर बिक्रम की जयंती के कारण है।
नई दिल्ली: Bank Holiday Tomorrow: अगर आपको बैंक की ब्रांच में जाकर कोई जरूरी काम करना है तो 19 अगस्त की छुट्टी (Bank Holiday Tomorrow) की जानकारी पहले जरूर चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक 19 अगस्त को पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहेंगे। इस दिन केवल त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा। यहां सरकार, निजी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बंद रहेंगे।
महाराजा बीर बिक्रम की जयंती पर छुट्टी
19 अगस्त को त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती मनाई जाती है। इसी वजह से अगरतला में बैंकों के लिए छुट्टी (Bank Holiday) रखी गई है। वहीं दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना और जयपुर जैसे अन्य शहरों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। इसलिए इन शहरों के ग्राहक अपने बैंकिंग से जुड़े काम ब्रांच जाकर कर सकते हैं।
अगरतला में ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
अगर आप अगरतला में रहते हैं और बैंक बंद होने के कारण परेशान हैं तो डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल सेवाएं आमतौर पर उपलब्ध रहती हैं। लेकिन जिन कामों के लिए ब्रांच जाना जरूरी है उन्हें बैंक खुलने के बाद ही पूरा किया जा सकेगा।
अगस्त में इन तारीखों पर भी बैंक रहेंगे बंद
अगस्त में कई अन्य तारीखों पर भी अलग-अलग जगहों पर बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday Tomorrow) रहेगा। 22 अगस्त को चौथे शनिवार और 23 अगस्त को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 28 और 29 अगस्त को ओणम के अवसर पर केरल में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 30 अगस्त को रविवार की छुट्टी होगी। 31 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और अवनी अवित्तम के कारण यूपी, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान समेत कई राज्यों में बैंक बंद रह सकते हैं। इसलिए ब्रांच जाने से पहले स्थानीय बैंक हॉलिडे जरूर चेक कर लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Ekta Kapoor Big Announces: नागिनों का ऐसा जलवा पहले कभी नहीं देखा! Ekta Kapoor की 6 ‘नागरानियां’ एक साथ दिखाएंगी अपना जलवा, क्या बनेगा नया रिकॉर्ड?
- Sagar 3 Crore Cash Recovery Video: इंस्टाग्राम रील ने खोल दिया राज, शहर के ऑटो ड्राइवर के घर में मिले करोड़ों कैश, अलमारी का ताला टूटते ही पुलिस भी रह गई हैरान
- Durg Acid Attack News: कांवड़ यात्रा पर निकली महिला पर एसिड अटैक, बच्चे भी हुए घायल, छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई वारदात

Facebook


