Bank Holiday: अगर बैंक से जुड़ी कोई जरूरी काम है तो पहले जान लें ये तारीखें, क्योंकि इस हफ्ते 4 दिन ठप रहेगा कामकाज, कहीं आपका काम न अटक जाए

Bank Holiday: अगले सप्ताह 24 से 30 अगस्त के बीच बैंक में चार दिन छुट्टी रहेगी। हालांकि सभी राज्यों में बैंक एक साथ बंद नहीं होंगे। अलग-अलग जगहों पर स्थानीय त्योाहार, धार्मिक आयोजन और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इसलिए बैंक से जुड़ा जरूरी काम है तो छुट्टी की तारीख देखकर पहले ही निपटा लें।

Bank Holiday: अगर बैंक से जुड़ी कोई जरूरी काम है तो पहले जान लें ये तारीखें, क्योंकि इस हफ्ते 4 दिन ठप रहेगा कामकाज, कहीं आपका काम न अटक जाए

(Bank Holiday/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: August 23, 2026 / 01:48 pm IST
Published Date: August 23, 2026 1:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते 4 दिन बैंक बंद
  • 25 अगस्त को दो शहरों में छुट्टी
  • 26 अगस्त को कई राज्यों में बैंक बंद

नई दिल्ली: Bank Holiday: अगर आपको आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो घर से निकलने से पहले अपने शहर की बैंक छुट्टी (Bank Holiday) जरूर चेक कर लें। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI हर साल बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी करता है। इसमें अलग-अलग राज्यों और शहरों में त्योहारों और दूसरे कारणों से होने वाली छुट्टियों की जानकारी दी जाती है। अगले सप्ताह यानी 24 से 30 अगस्त के बीच कई शहरों में बैंक कुल चार दिन बंद रहेंगे।

25 अगस्त को इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

25 अगस्त को कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकिंग सेवाएं (Bank Holiday) बंद रहेंगी। इस दिन इन शहरों में बैंक की छुट्टी मिलाद-उन-नबी/मिलाद-ए-शरीफ और ओणम के कारण रहेगी। ऐसे में इन शहरों के ग्राहकों को बैंक से जुड़ा जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि छुट्टी के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।

26 अगस्त को कई शहरों में छुट्टी

26 अगस्त को भी देश के कई हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन ईद-ए-मिलाद, बारावफात, मिलाद-उन-नबी और तिरुवोनम के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। हालांकि यह छुट्टी सभी जगह नहीं होगी। अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, गंगटोक, गुवाहाटी, ईटानगर, जयपुर, कोहिमा, कोलकाता, पणजी, शिलॉन्ग और शिमला में बैंक खुले रहेंगे, जबकि बाकी सूचीबद्ध शहरों में बैंक बंद रहेंगे।

28 अगस्त को इन शहरों में बैंक बंद

28 अगस्त को रक्षाबंधन के कारण कई शहरों में बैंक (Bank Holiday) की छुट्टी रहेगी। इनमें अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। इन शहरों के अलावा अन्य जगहों पर बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

30 अगस्त को पूरे देश में छुट्टी

अगले सप्ताह की चौथी बैंक छुट्टी 30 अगस्त को होगी। इस दिन रविवार है इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।