Bank News: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस सरकारी बैंक ने न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता को किया खत्म, इस दिन से होगा लागू…
Bank News: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस सरकारी बैंक ने न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता को किया खत्म, इस दिन से होगा लागू…

(Bank News, Image Credit: Meta AI)
- इंडियन बैंक ने 7 जुलाई से मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता हटाई।
- अब सेविंग अकाउंट में कम बैलेंस पर नहीं लगेगा कोई जुर्माना।
- बैंक ने सोशल मीडिया पर किया पब्लिक अनाउंसमेंट।
Bank News: इंडियन बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए सेविंग अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस रखने की बाध्यता को खत्म करने का निर्णय लिया है। बैंक ने आधिकारिक रुप से घोषणा किया है कि यह नया नियम 7 जुलाई 2025 से लागू होगा। इस सरकारी बैंक के इस फैसले का उद्देश्य ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं और अधिक सरल, सुलभ के साथ किफायती बनाना है।
ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा
बैंक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'आपका पैसा, आपके नियम। अब कोई न्यूनतम बैलेंस नहीं, कोई जुर्माना नहीं।' पोस्ट में बताया गया कि यह निर्णय वित्तीय समावेशन और पहुंच को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल है। उन्होंने आगे लिखा कि, 'हम 7 जुलाई 2025 से सेविंग अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर लगने वाले शुल्क को पूरी तरह से समाप्त कर रहे हैं।'
बैंकिंग अब सुविधा का माध्यम बनेगी
वहीं, बैंक का मानना है कि इस कदम से समाज के सभी वर्गों के लोग आसानी से बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकेंगे और बैंकिंग उनके लिए एक बोझ नहीं बल्कि बेहतर सुविधा का माध्यम बनेगी। इंडियन बैंक ने यह भी साफ किया कि यह पहल ग्राहक-केंद्रित सोच का नतीजा है और बैंक अपने सभी ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सेवा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इसके पहले PNB भी कर चुका है यह ऐलान
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) भी इसके पहले 1 जुलाई 2025 से अपने सेविंग अकाउंट ग्राहकों को यह सुविधा देना शुरू कर दिया है। पीएनबी ने कहा था कि अब न्यूनतम औसत शेष राशि (MAB) न रखने पर किसी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। PNB के एमडी और सीईओ ने कहा, 'यह कदम समावेशी बैंकिंग की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और इससे ग्राहकों पर आर्थिक बोझ कम होगा।'
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह छूट 7 जुलाई 2025 से सभी सेविंग अकाउंट्स पर लागू होगी।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Bank News: Great news for bank customers, this government bank has abolished the requirement of minimum balance, it will be implemented from this day
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm