बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत उछाल के साथ 1,458 करोड़ रुपये

बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत उछाल के साथ 1,458 करोड़ रुपये

बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत उछाल के साथ 1,458 करोड़ रुपये
Modified Date: November 4, 2023 / 07:51 pm IST
Published Date: November 4, 2023 7:51 pm IST

मुंबई, चार नवंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत उछाल के साथ 1,458 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 960 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि अग्रिम में 10 प्रतिशत की वृद्धि और शुद्ध ब्याज मार्जिन 0.04 प्रतिशत बढ़कर 3.08 प्रतिशत होने के कारण बैंक की मुख्य शुद्ध ब्याज आय 13 प्रतिशत बढ़कर 5,740 करोड़ रुपये हो गई।

सितंबर तिमाही में गैर-ब्याज आय 19 प्रतिशत बढ़कर 1,688 करोड़ रुपये रही।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में