Bank Strike News: बैंक कर्मचारियों की 5 दिन काम की मांग पर बढ़ा विवाद! कर्मचारियों को मिला सरकार का नोटिस, जानिए अब कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
Bank Strike News: केंद्र सरकार ने बैंक यूनियनों से 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की अपील की है। यूनियनों की मुख्य मांग सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कामकाज की है। सरकार ने कहा है कि इस मांग पर विचार किया जा रहा है और बातचीत का रास्ता खुला है।
(Bank Strike News/ Image Credit: AI-generated)
- 28-30 सितंबर तक हड़ताल प्रस्तावित
- 5 डे वर्किंग की मांग तेज
- सरकार ने हड़ताल वापस लेने को कहा
नई दिल्ली: Bank Strike News: बैंक कर्मचारियों की 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर देशभर में 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की हड़ताल (Bank Strike News) प्रस्तावित है। लंबे समय से बैंक यूनियनों की मांग है कि सप्ताह में केवल सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग कामकाज हो। मौजूदा व्यवस्था में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को काम होता है। इसी व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर यूनियनें हड़ताल की तैयारी कर रही है।
क्या है बैंक कर्मचारियों की मांग?
बैंक यूनियनें चाहती हैं कि सभी शनिवार को बैंकों में छुट्टी (Bank Strike News) घोषित की जाए। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को पांच दिन काम और दो दिन साप्ताहिक अवकाश मिले। 5 डे वर्किंग की यह मांग बैंक कर्मचारियों और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच हुए वेतन समझौते से भी जुड़ी रही है। यूनियनों का कहना है कि सभी शनिवार की छुट्टी से कर्मचारियों को नियमित दो दिन का वीकेंड मिल सकेगा।
सरकार ने हड़ताल वापस लेने की अपील की
प्रस्तावित हड़ताल को देखते हुए केंद्र सरकार और श्रम मंत्रालय ने बैंक यूनियनों से इसे वापस लेने की अपील की है। सरकार का कहना है कि 5 डे वर्किंग की मांग पर विचार किया जा रहा है और बातचीत के जरिए इसका समाधान निकाला जा सकता है। सरकार ने यह भी कहा है कि बैंकिंग सेवाओं में लंबे समय तक रुकावट आने से आम लोगों और आर्थिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ सकता है।
ग्राहकों को किन सेवाओं में हो सकती है परेशानी?
अगर हड़ताल तय कार्यक्रम के अनुसार (Bank Strike News) होती है तो बैंक शाखाओं में होने वाले कई काम प्रभावित हो सकते हैं। इनमें नकद जमा और निकासी, पासबुक अपडेट, डिमांड ड्राफ्ट और अन्य काउंटर सेवाएं शामिल हैं। चेक क्लियरिंग में भी देरी हो सकती है। इसके अलावा लोन से जुड़े कुछ काम और फाइलों की प्रक्रिया प्रभावित हो सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Medha Shankr Photo: पेस्टल साड़ी में मेधा शंकर का कातिलाना अंदाज, तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग
- UP Government Jobs 2026: योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन, मात्र 4 दिन में इतने हजार लोगों की मिली सरकारी नौकरी, 1 लाख लोगों की नियुक्तियों का है लक्ष्य
- Husband kills wife in Gariaband: गैर मर्द से संबंध बनाती है बीवी…पत्नी की हत्या कर पड़ोसियों को सुनाई आपबीती, छत्तीसगढ़ में दिल दहलाने वाली वारदात

Facebook


