Home » Business » Bank Holiday: Banks will be closed on December 22nd! The RBI has made the surprising decision to keep them closed tomorrow, Monday, for this reason!
Bank Holiday: 22 दिसंबर को बैंक रहेंगे बंद! RBI ने कल सोमवार को इस वजह से बंद रखने का किया चौंकाने वाला फैसला!
Ads
अगर आप 22 दिसंबर, सोमवार को बैंक जाने का सोच रहे हैं तो अपना प्लान रोक लें। RBI ने इस दिन बैंक बंद रखने का ऐलान किया है। इसलिए कोई भी लेन-देन या काम निपटाने से पहले RBI की छुट्टियों की आधिकारिक लिस्ट चेक कर लें।
Bank Holiday: अगर आप सोमवार 22 दिसंबर 2025 को बैंक ब्रांच जाकर कोई काम निपटाने का सोच रहे हैं, तो पहले RBI की छुट्टियों की सूची देख लें। इस दिन सिक्किम में बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसलिए वहां सरकारी और प्राइवेट बैंक दोनों बंद रहेंगे।
सिक्किम में लोसोंग/नामसूंग पर्व
सिक्किम और आसपास के इलाकों में यह छुट्टी लोसोंग/नामसूंग पर्व के कारण है। यह पर्व लेपचा और भूटिया समुदाय बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दौरान फसल कटाई का मौसम समाप्त होता है और नया साल स्वागत किया जाता है।
दिसंबर 2025 में बैंक की छुट्टियों की सूची
21 दिसंबर (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद।
22 दिसंबर (सोमवार) – सिक्किम में लोसोंग/नामसूंग पर्व के चलते बैंक बंद।
24 दिसंबर (बुधवार) – नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस ईव की छुट्टी।
25 दिसंबर (गुरुवार) – पूरे देश में क्रिसमस के मौके पर बैंक बंद।
26 दिसंबर (शुक्रवार) – नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस के बाद भी बैंक बंद।
27 दिसंबर (शनिवार) – महीने का चौथा शनिवार, बैंक अवकाश।
28 दिसंबर (रविवार) – साप्ताहिक छुट्टी, पूरे देश में बैंक बंद।
30 दिसंबर (मंगलवार) – मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद।
31 दिसंबर (बुधवार) – मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के कारण बैंक बंद।
डिजिटल सेवाएं जारी रहेंगी
हालांकि बैंक बंद रहेंगे, लेकिन UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। जरूरी लेन-देन पहले से निपटा लें ताकि आखिरी समय में कोई परेशानी न हो।