बीईएमएल को पश्चिम एशिया से 53.5 लाख डॉलर का अतिरिक्त निर्यात ऑर्डर
बीईएमएल को पश्चिम एशिया से 53.5 लाख डॉलर का अतिरिक्त निर्यात ऑर्डर
बेंगलुरु, 26 जून (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीईएमएल लिमिटेड को पश्चिम एशिया से क्रेन जैसे भारी उपकरणों की आपूर्ति के लिए 53.5 लाख अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त निर्यात ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने कहा कि यह ऑर्डर अप्रैल 2026 में घोषित 3.63 करोड़ अमेरिकी डॉलर के उसके पिछले निर्यात अनुबंध का विस्तार है।
बीईएमएल के अनुसार, बड़े पैमाने पर खनन कार्यों के लिए विकसित उसके भारी भू-उत्खनन (अर्थमूविंग) उपकरणों को अब बुनियादी ढांचा विकास और रणनीतिक निर्माण परियोजनाओं की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार किया गया है।
कंपनी ने कहा कि यह उपकरण एर्गोनॉमिक रूप से तैयार किए गए, जिनमें आरओपीएस/एफओपीएस- प्रमाणित ऑपरेटर केबिन भी लगे हैं। इन केबिन से चालक की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित होती है।
कंपनी ने कहा, ‘‘ऑर्डर के तहत, बीईएमएल अपने स्थानीय प्रतिनिधि के जरिए उस इलाके में पूरी तरह से रखरखाव और सहायता मुहैया कराएगी।’’
बीईएमएल लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शांतनु रॉय ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया से मिला यह अतिरिक्त ऑर्डर कंपनी की इंजीनियरिंग उत्कृष्टता की एक बड़ी मिसाल है और यह हमारे वैश्विक ग्राहकों का हमारे उत्पादन तथा क्षमताओं पर भरोसा दिखाता है।’’
भाषा यासिर रमण
रमण

Facebook


