बेंगलुरु की हिकल टेक्नोलॉजीज़ राफेल विमान के लिए कलपुर्जो की आपूर्ति करेगी

बेंगलुरु की हिकल टेक्नोलॉजीज़ राफेल विमान के लिए कलपुर्जो की आपूर्ति करेगी

बेंगलुरु की हिकल टेक्नोलॉजीज़ राफेल विमान के लिए कलपुर्जो की आपूर्ति करेगी
Modified Date: March 9, 2026 / 07:02 pm IST
Published Date: March 9, 2026 7:02 pm IST

बेंगलुरु, नौ मार्च (भाषा) बेंगलुरु की एयरोस्पेस कंपनी हिकल टेक्नोलॉजीज़ ने सोमवार को कहा कि डसॉल्ट एविएशन ने उसे राफेल लड़ाकू विमान की नियंत्रण प्रणाली के ज़रूरी इस्तेमाल के लिए उत्पाद बनाने का दीर्घावधिक अनुबंध दिया है।

एक बयान में, हिकल टेक्नोलॉजीज़ ने कहा कि वह ऐसे मिशन-क्रिटिकल उत्पाद देगी जो समझौते के तहत डसॉल्ट एविएशन के कड़े इंजीनियरिंग, पात्रता और विश्वसनीयता मानकों को पूरा करते हैं।

डसॉल्ट एविएशन के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (खरीद) ब्रूनो कोइफियर ने कहा, ‘‘हिकल टेक्नोलॉजीज़ ने गुणवत्ता और विश्वसनीयता के लिए एक मज़बूत प्रतिबद्धता दिखाई है। ये गुण डसॉल्ट एविएशन की बेहतरीन विरासत से पूरी तरह मेल खाते हैं।’’

हिकल टेक्नोलॉजीज़ के प्रबंध निदेशक, यशस जयवीर ने कहा, ‘‘यह मील का पत्थर, सालों के इंजीनियरिंग निवेश, वस्तुनिष्ठ विनिर्माण अनुशासन और गुणवत्ता संस्कृति का सबूत है, जिसे हिकल में हमारी टीम ने बनाया है।’’

जयवीर ने कहा, ‘‘दुनिया के सबसे उन्नत युद्धक विमान में से एक, राफेल के लिए ज़रूरी उत्पादों की ज़िम्मेदारी मिलना इस बात की पहचान है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में