UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी में नौकरी का सुनहरा मौका, यहां 198 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास महिलाएं जल्द करें आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी में नौकरी का सुनहरा मौका, यहां 198 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास महिलाएं जल्द करें आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी में नौकरी का सुनहरा मौका, यहां 198 पदों पर निकली भर्ती, 12वीं पास महिलाएं जल्द करें आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 2, 2026 / 10:35 am IST
Published Date: May 2, 2026 10:34 am IST
HIGHLIGHTS
  • लखनऊ जिले में आंगनबाड़ी भर्ती के लिए 198 पदों पर नियुक्ति
  • आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई 2026 तय
  • आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन होंगे

लखनऊ: UP Anganwadi Bharti 2026 अगर आप भी आंगनबाड़ी में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश ने राजधानी लखनऊ जिले में आंगनबाड़ी के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 198 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस संबंध में विभाग ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही फॉर्म भरना होगा। (Anganwadi Bharti 2026)

कब तक भर सकते हैं फॉर्म?

UP Anganwadi Bharti 2026 अगर आप भी आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसकी आखिरी तारीख 16 मई 2026 रात 12 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

कौन कर सकता है आवेदन?

आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आपका उत्तर प्रदेश का मूल निवासी दिखाना जरूरी होगा। साथ ही निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पहले भर्ती से जुड़ा पूरा शासनादेश और नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।

कहां मिलेगी पूरी जानकारी?

उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर विजिट कर सकते हैं। गांव और वार्ड स्तर की वैकेंसी और आरक्षण से जुड़ी जानकारी कलेक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील और विकासखंड कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर भी उपलब्ध कराई गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।