Ajay Rai Health Update: अचानक बिगड़ी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती, जानें उन्हें क्या हुआ?
Ajay Rai Health Update: अचानक बिगड़ी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत, आनन फानन में अस्पताल में भर्ती, जानें उन्हें क्या हुआ?
Ajay Rai Health Update | Photo Credit: IBC24
लखनऊ: Ajay Rai Health Update उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मेदांता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राय शुक्रवार शाम करीब छह बजे अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया।
Ajay Rai Health Update कपूर ने बताया कि जांच में पता चला है कि राय के शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी और उनका रक्तचाप भी बढ़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत उपचार दिया, जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ है। अस्पताल के निदेशक ने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है और फिलहाल राय होश में हैं, बातचीत कर रहे हैं तथा हालत स्थिर है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
राय ने पिछले तीन आम चुनावों-2014, 2019 और 2024 में वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें जीत हासिल नहीं हुई।
इन्हें भी पढ़ें:-
- DC vs RR Today Match Highlights: ‘करो या मरो’ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने ‘कर’ दिखाया.. 226 रन बनाकर भी राजस्थान ने देखा हार का मुंह, देखें स्कोरकार्ड
- MP Pathya Pustak Nigam News: राज्य में जारी हैं निगम-मंडलों में नियुक्ति का सिलसिला.. सौभाग्य सिंह को मिली पाठ्य पुस्तक निगम की जिम्मेदारी, देखें सभी आदेश
- Vande Bharat: विधानसभा में ‘जाम’ की चर्चा पर हुआ हंगामा, सीएम पर लगा शराब पीकर सदन में आने का आरोप, क्यों उठी एल्कोमीटर जांच की मांग?

Facebook


