शह मात The Big Debate: ‘कई कांग्रेस MLA संपर्क में’.. मंत्री के दावे पर बवाल, PCC प्रभारी और चीफ ने कसा तंज, क्या अब भी ज़िंदा है ऑपरेशन लोटस?
CG Politics News: मंत्री रामविचार नेताम का दावा है कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई विधायक पाला बदलने तैयार बैठे हैं।
CG Politics News/Image Credit: IBC24,in
- मंत्री रामविचार नेताम के एक दावे से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है।
- मंत्री नेताम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई विधायक पाला बदलने तैयार बैठे हैं।
- मंत्री के इस बयान पर सचिन पायलट और दीपक बैज ने पलटवार किया है।
CG Politics News: रायपुर: प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम का दावा है कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कई विधायक पाला बदलने तैयार बैठे हैं, कई सीनियर कांग्रेसी अपना अस्तित्व खतरे में देख, बीजेपी में शामिल होने कतार में हैं। इसीलिए कांग्रेस आलाकमान बार-बार बड़े नेताओं को छत्तीसगढ़ भेज रहे हैं। (CG Politics News) हालांकि, कौन से नेता पाला बदलने की तैयारी में हैं मंत्रीजी ने उनके नाम नहीं बताए।
मंत्री जी के दावे पर पलटवार किया स्वयं PCC प्रभारी सचिन पायलट ने, कहा कि ऐसे बयान सिर्फ और सिर्फ राज्य के असल मुद्दों जैसे, जमीन अधिग्रहण,जंगलों की बेतहाशा कटाई से ध्यान भटकाने के लिए हैं। वहीं, PCC चीफ ने तंज कसा कि, ये खेल पूरे देश में है, बीजेपी के पास अपने नेता कहां हैं। (CG Politics News) डरा-धमकाकर जो भी नेता वहां गए, वो उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट एक दिवसीय प्रदेश दौरे पर रायपुर पहुंचे, आते ही मुख्यालय राजीव भवन में पहले विधायकों से फिर संगठन पदाधिकारियों से चर्चा कर संगठन और सरकार के परफॉर्मेंस पर बात की। कांग्रेस की इस कवायद को बीजेपी आलाकमान की घबराहट बता रही है। (CG Politics News) पर सवाल है कि क्या वाकई प्रदेश कांग्रेस में कोई टूट हो सकती है?
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: क्रूज या काल, जलते सवाल! विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना, हर कोई पूछ रहा सवाल, हादसे के कितने जिम्मेदार?
- Kritika Tekam Eklavya School Topper: कांकेर की कृतिका ने रचा इतिहास, देशभर के इन 750 स्कूलों को छोड़ा पीछे, नेशनल लेवल पर बनी टॉपर, CM साय ने दी बधाई
- अंतरराज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश, नागपुर से आकर सूने मकानों को बनाते थे निशाना, इतने आरोपी गिरफ्तार, वारदात के तरीके ने पुलिस के भी उड़ाए होश

Facebook


